{"_id":"6a57c403681e8c622c00a168","slug":"mussoorie-dehradun-road-blocked-for-an-hour-due-to-landslide-near-hanuman-temple-ver-200-vehicles-stranded-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mussoorie: हनुमान मंदिर के पास भूस्खलन से मसूरी-देहरादून मार्ग एक घंटे रहा बंद, 200 से अधिक वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mussoorie: हनुमान मंदिर के पास भूस्खलन से मसूरी-देहरादून मार्ग एक घंटे रहा बंद, 200 से अधिक वाहन फंसे
Wed, 15 Jul 2026 11:07 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:07 PM IST
सार
हनुमान मंदिर के पास भूस्खलन के चलते पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार हो रही बारिश के बीच मसूरी-देहरादून मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास भूस्खलन होने से बुधवार शाम मुख्य सड़क करीब एक घंटे तक बंद रही। मार्ग बंद होने से दोनों ओर 200 से अधिक वाहन फंस गए और लंबा जाम लग गया। इससे मसूरी आने और देहरादून जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
भूस्खलन के चलते पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क बंद होने से पर्यटक, स्थानीय लोग और जरूरी काम से आने-जाने वाले लोग लंबे समय तक जाम में फंसे रहे। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से स्थिति काफी देर तक अव्यवस्थित रही।
विज्ञापन
देहरादून से मसूरी लौट रहे स्थानीय निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि हनुमान मंदिर के पास सड़क करीब एक घंटे तक बंद रही। इस दौरान 200 से अधिक वाहन मार्ग में फंस गए और दोनों ओर लंबा जाम लग गया। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में भूस्खलन हो रहा है और बारिश जारी रहने पर पहाड़ी से फिर मलबा सड़क पर आने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
Rudraprayag News: मंदतौली संगम के पास नदी में बहे व्यक्ति की तलाश जारी, तीन दिन पहले हुआ था हादसा
बता दें कि रविवार को भी इसी स्थान पर भूस्खलन के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग बंद हो गया था। लगातार दूसरी बार इस स्थान पर मलबा आने से मार्ग की संवेदनशीलता को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में इस क्षेत्र में सुरक्षा के स्थायी इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि बार-बार सड़क बंद होने और जाम की समस्या से राहत मिल सके। लोनिवि सहायक अभियंता शिवराज सिंह लोधियाल ने बताया कि पहाड़ से मलबा, बोल्डर आने से सड़क बन्द हो गई थी, लेकिन सूचना मिलते ही मौके पर जेसीबी मशीन भेजकर सड़क को खोल दिया है, कहा बरसात में विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।