{"_id":"64d93c88d7c9f91e0f051893","slug":"mussoorie-death-of-a-young-man-staying-in-a-hotel-dehradun-news-c-55-1-sdrn1025-462-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी : होटल में ठहरे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी : होटल में ठहरे युवक की मौत
विज्ञापन
शहर एक होटल में देहरादून का युवक अचेत अवस्था में बिस्तर में पड़ा था। होटल कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि चमन स्टेट स्थित एक होटल में राजपुर रोड देहरादून निवासी क्षितिज मल्होत्रा (32) 12 अगस्त की शाम से ठहरा था। युवक अपने कमरे में अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा है। इस पर एसआई शोएब अली पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और तत्काल युवक को 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल लंढौर ले गए। जहां चिकित्सकों ने क्षितिज को मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन हॉस्पिटल भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।