{"_id":"5db320928ebc3e01783433e6","slug":"mussoorie-cantonment-council-vice-president-lawsuit-against-land-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी छावनी परिषद के उपाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, जमीन पर अवेध कब्जे का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी छावनी परिषद के उपाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, जमीन पर अवेध कब्जे का मामला
Sat, 26 Oct 2019 10:24 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी छावनी परिषद के उपाध्यक्ष महेश चंद और कुछ अन्य लोगों पर मसूरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार, मलिंगार तिराहे पर स्थित कैंट बोर्ड की संपत्ति पर महेश चंद पुत्र कंवरलाल निवासी मलिंगार लंढोर कैंट मसूरी द्वारा 2014 से रिटायरमेंट होने के बाद भी अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था।
विज्ञापन
सेना के मसूरी कैंट एरिया के कर्नल बीके शुक्ला के नेतृत्व में गत 23 अक्तूबर को इस संपत्ति से अवैध कब्जा हटाया गया। इस कार्रवाई के दौरान महेश चंद और उसके कुछ सहयोगियों द्वारा अतिक्रमण हटाने वाली टीम के साथ अभद्रता व धक्कामुक्की की गई।
विज्ञापन
इस पर कर्नल शुक्ला ने मसूरी कोतवाली में तहरीर दी थी। मसूरी कोतवाल भावना कैन्थोला ने कहा कि कर्नल शुक्ला की तहरीर के आधार पर छावनी परिषद के उपाध्यक्ष और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं, देश विरोधी और आपत्तिजनक नारे लगाने के तथ्यों की जांच के लिए भारतीय सेना के अधिकारी ने सीडी दी है। सीडी को फॉरेंसेनिक जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के बाद आरोपियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।