फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie Bus Accident: Order for investigation and four lakh Rupees compensation to each relatives of decease

Mussoorie Bus Accident: हादसे की जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को मिलेगी चार-चार लाख की सहायता राशि

Sun, 02 Apr 2023 10:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Apr 2023 10:09 PM IST
सार

Mussoorie Bus Accident: मृतकों को सरकार की तरफ से चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों का उपचार कराना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार घटना की जानकारी ले रहे हैं।

विज्ञापन
Mussoorie Bus Accident: Order for investigation and four lakh Rupees compensation to each relatives of decease
अस्पताल में घायलों से मिलते मंत्री गणेश जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी में बस दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जानने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी दून अस्पताल व मैक्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को सरकार की तरफ से चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों का उपचार कराना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार घटना की जानकारी ले रहे हैं।

विज्ञापन


Mussoorie Accident: घायल बोले- नशे में था चालक, गानों पर झूम रहा था, मुंह में गुटखा डालते ही खाई में गिरी बस

विज्ञापन

Mussoorie Bus Accident: Order for investigation and four lakh Rupees compensation to each relatives of decease
मसूरी बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

परिवहन निगम ने दी सहायता राशि

दून अस्पताल में भर्ती घायलों को परिवहन निगम की ओर से सहायता राशि दी गई। अस्पताल आए रोडवेज के अधिकारी और कर्मचारियों ने घायलों को पांच हजार और गंभीर घायलों को 10-10 हजार की सहायता राशि दी।

Mussoorie Bus Accident: देवदूत बने ITBP और SDRF के जवान, डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, ऐसे बचाईं 38 जिंदगियां

Mussoorie Bus Accident: Order for investigation and four lakh Rupees compensation to each relatives of decease

परिवहन निगम ने बैठाई जांच

मसूरी में हुए रोडवेज बस हादसे की परिवहन निगम ने जांच बैठा दी है। निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया कि वैसे तो प्रशासन के स्तर से अलग जांच होगी लेकिन निगम ने अपने स्तर से जांच बैठाई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, बताया जा रहा है कि हादसे के पीछे बस के सामने किसी बाइक सवार का आना बताया जा रहा है। उधर, निगम के अधिकारियों ने रविवार को मैक्स अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

विज्ञापन

Mussoorie Bus Accident: Order for investigation and four lakh Rupees compensation to each relatives of decease

सहारनपुर रोड पर चलाता था बस, मसूरी भेज दिया

हादसे के बाद बस और बस चालक के रूट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह बस चालक सहारनपुर रूट पर इस बस को चलाता था। लेकिन, रविवार को उसे मसूरी भेज दिया गया। ऐसे में इस हादसे को उसके अनुभव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि, इस मामले में महाप्रबंधक संचालन संजय गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की उपलब्धता को देखते हुए बसों का निर्धारण किया जाता है। जिस रूट पर सवारियां अधिक होती हैं, स्टेशन अधीक्षक उस रूट पर बसों की संख्या अधिक कर देते हैं। ऐसे में इस बस को भी मसूरी के लिए भेजा गया था। बस की फिटनेस वैध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed