फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie: A pile of problems in the public court held after decades

मसूरी : दशकों बाद लगे जनता दरबार में समस्याओं का अंबार

Sat, 19 Oct 2024 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Mussoorie: A pile of problems in the public court held after decades
I
विज्ञापन

II- पार्किंग, अतिक्रमण, पेयजल, सीवर, मालरोड पर फर्राटा भरते वाहनों की समस्या उठाई
I
I
I
Iशहर में दशकों बाद जनता दरबार लगा तो समस्याओं की झड़ी लग गई। लोगों ने डीएम के समक्ष सड़क, पेयजल, सीवर, पार्किंग, अतिक्रमण, मालरोड पर फर्राटा भरते वाहन सहित विभिन्न समस्याएं रखीं। डीएम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
I
I
I
Iनगर पालिका सभागार में आयोजित जनता दरबार में निवर्तमान सभासद जसबीर कौर ने कहा, मोतीलाल नेहरू मार्ग और सर्कुलर रोड बदहाल है। शहर में आवारा पशुओं, बंदरों, कुत्तों के उत्पात से लोग परेशान हैं। सड़क किनारे वाहन खड़े होने से जाम की समस्या बढ़ रही है। डीएम ने लोनिवि और पालिका अफसराें को समाधान के निर्देश दिए। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि मालरोड पर वाहन फर्राटा भरते हैं। मालरोड पर सीवर और सर्विस चैंबर सड़क से ऊंचे हैं। हिम्मत सिंह ने कहा कि कैंपटी रोड सांझा दरबार के पास पांच परिवारों को सीवर लाइन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। पार्क स्टेट के लोगों ने कहा कि पर्यटन विभाग ने कॉमन रोड बंद कर दी है। इससे लोगों को दो किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

I
Iइस पर जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने कहा कि यहां लोगों ने अतिक्रमण किया है। सड़क बंद नहीं की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों पक्ष संबंधित दस्तावेज लेकर आए, मामला एसडीएम सुनेंगी। भरत शर्मा ने कहा कि 2021 में निजी पार्किंग का मानचित्र स्वीकृति के लिए दिया था, लेकिन एमडीडीए ने निरस्त कर दिया। लंडौर निवासी पुष्पा पडियार ने बढ़ते नशे, टैक्सी यूनियन ने यूनियन के चुनाव नहीं कराने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iइसके अलावा बेकरी हिल कार पार्किंग के गलत आवंटन, आधार सेंटर का अभाव, तहसील निर्माण, नगर बस सेवा शुरु करने, लंढौर बाजार में अतिक्रमण, सीनियर सिटीजन के सत्यापन, पुलिस की कमी आदि मुद्दे भी लोगोें ने उठाए। इस दौरान एसडीएम अनामिका, एसपी ट्रेफिक मुकेश ठाकुर, सीओ अनुज आर्य, आरटीओ शैलेष तिवारी, ईई लोनिवि जितेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

I
I----
I
I
I
Iशहर में पुलिस की कमी को लेकर एसएसपी से बात हुई है। अतिक्रमण को लेकर लगातार कार्रवाई जारी है। जनता के साथ संवाद में जो भी समस्याएं सामने आई हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
I
I- सविन बंसल, जिलाधिकारीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article