Muslim Fund Fraud Case: फरार अंसार की गिरफ्तारी से खुलेगा निवेशकों का राज, पुलिस को मिले कई अहम सुराग
22 जनवरी को मुस्लिम फंड संचालक अब्दुल रज्जाक हजारों खाताधारकों के करोड़ों रुपये लेकर भूमिगत हो गया था। पुलिस ने आरोपी अब्दुल रज्जाक और उसके दो साझेदार मशरूर और नसीम उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में मुस्लिम फंड में करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में फंड संचालक अब्दुल रज्जाक का साझेदार अंसार अभी फरार है। अंसार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी है। पुलिस के हाथ अंसार से जुड़े कई सुराग लगे हैं। अंसार किसान यूनियन से लेकर राजनीतिक दलों के कई बड़े नेताओं से जुड़ा रहा है। उसकी गिरफ्तारी से फंड में बड़े निवेशकों के राज खुल सकते हैं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि अंसार ही सफेदपोशों का काला धन मुस्लिम फंड में निवेश करता था। हालांकि, फंड संचालक ने अंसार पर ही करोड़ों की ठगी करने का आरोप लगाया है।
Haridwar: बहुचर्चित मुस्लिम फंड प्रकरण में हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कस्टडी रिमांड पर लिया संचालक
22 जनवरी को मुस्लिम फंड संचालक अब्दुल रज्जाक हजारों खाताधारकों के करोड़ों रुपये लेकर भूमिगत हो गया था। पुलिस ने आरोपी अब्दुल रज्जाक और उसके दो साझेदार मशरूर और नसीम उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों आरोपियों से पूछताछ में संभल निवासी अंसार के नाम का खुलासा हुआ था। आरोपियों ने बताया था कि अंसार ने ही विदेश से 100 करोड़ रुपये की फंडिंग कराने और एक हजार करोड़ की पुरानी करेंसी बदलवाने का झांसा दिया था। अंसार ने ही अब्दुल रज्जाक की लखनऊ समेत कई शहरों के लोगों से मुलाकात करवाई थी। लोगों से फंड में निवेश करवाता था। अंसार से रज्जाक की मुलाकात मशरूर और नसीम ने कराई थी।
गिरफ्तार फंड संचालक अब्दुल रज्जाक ने अंसार पर साढ़े पांच करोड़ रुपये की ठगी का आरोप भी लगाया है। रज्जाक का कहना है कि अंसार के कहने पर ही उसने कई लोगों को मोटी रकम दी थी। अंसार का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश में संभल में दबिश दी। लेकिन उसके घर या कोई ठोस जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी थी। सीआईयू और पुलिस की टीम इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से अंसार को ढूंढ रही हैं।
पुलिस के मुताबिक अंसार की कुछ फोटो, बेटे की शादी के कार्ड हाथ लगे हैं। जिनसे उसके राजनीतिक संगठन के बड़े नेताओं और किसान यूनियन से जुड़े होने की बात सामने आई है। सीओ निहारिका सेमवाल का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।