{"_id":"63e4ae9a2c0685b09f06a928","slug":"muslim-fund-case-in-haridwar-custody-remand-of-operator-haridwar-police-got-a-big-achievement-uttarakhand-news-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: बहुचर्चित मुस्लिम फंड प्रकरण में हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कस्टडी रिमांड पर लिया संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: बहुचर्चित मुस्लिम फंड प्रकरण में हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कस्टडी रिमांड पर लिया संचालक
Thu, 09 Feb 2023 02:52 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 09 Feb 2023 02:52 PM IST
सार
करोड़ों रुपये के गबन के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े मुस्लिम फंड संचालक अब्दुल रज्जाक के खेल से एक-एक कर पर्दा उठ रहा है। हजारों लोगों की रकम जमा कर उस पर बैंकों से मिलने वाले लाखों रुपये के ब्याज से अपनी संपत्ति तो जोड़ ही रहा था। जबकि काले धन केे सफेद करने का खेल भी किया जाता था।
विज्ञापन
जेल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में बहुचर्चित मुस्लिम फंड प्रकरण में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुस्लिम फंड संचालक को कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन को जेल भेजा जा चुका है। विगत दिनों ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत बहुचर्चित मुस्लिम फंड घोटाले में हरिद्वार पुलिस द्वारा संचालक अब्दुल रज्जाक व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भर्ती धांधली के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन, सड़कें जाम, तस्वीरों में देखें युवाओं का आक्रोश
विज्ञापन
अब उक्त मुस्लिम फंड के संचालक अब्दुल रज्जाक को पुलिस रिमांड पर लिया है। अभियुक्त अब्दुल रज्जाक की निशांदेही पर मुस्लिम फंड में 65 खाताधारकों के बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण लगभग 65 तोला जो कि जिला राज्य सहकारी बैंक के लॉकर में रखे गए थे, को पुलिस टीम द्वारा बरामद करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन