फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Murder case filed 34 months after death of government employee

Dehradun News: सरकारी कर्मचारी की मौत के 34 माह बाद हत्या का मुकदमा

Mon, 30 Dec 2024 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Murder case filed 34 months after death of government employee
- बेटे ने मां, सौतेले भाई और बहन पर लगाया नौकरी के लालच में मिलकर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन


- सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले ही संदिग्ध हालात में हुई थी जल विद्युत विभाग के चालक की मौत
जल विद्युत विभाग में चालक की मौत के 34 महीने बाद न्यायालय के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। चालक की सेवानिवृत्त होने से ठीक एक दिन पहले संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। मृतक के बेटे ने अपनी मां, सौतेले भाई और बहन पर नौकरी व सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले धन के लालच में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।


मुकदमा वसंत विहार थाने में दर्ज किया गया है। बालावाला के रहने वाले अजय कुमार आर्य ने न्यायालय को बताया कि उनके पिता शिवराम जल विद्युत निगम में चालक के पद तैनात थे। उन्हें 28 फरवरी 2022 को सेवानिवृत्त होना था। वह अजय की मां गीता देवी, सौतेले भाई विजय कुमार, शुभम कुमार और सौतेली बहन डोली के साथ विजय पार्क एक्स्टेंशन में किराये के मकान में रहते थे। फरवरी की शुरुआत में शिवराम अजय से मिले थे और बताया था कि वह सेवानिवृत्त होने वाले हैं, लेकिन परिवार के सभी सदस्य उन पर सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली रकम लेने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन




यही नहीं शुभम ने तो उन्हें ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। ताकि, उनकी नौकरी शुभम को मिल जाए। इस बीच 27 फरवरी 2022 को अजय कुमार आर्य को अपने एक परिचित से सूचना मिली कि उनके पिता की मृत्यु हो गई है और परिवार वालों ने उनका चुपचाप दाह संस्कार भी कर दिया है। ताकि, आगे कोई साक्ष्य न मिल सके। अजय कुमार की इस शिकायत पर न्यायालय ने शुभम, गीता देवी और डोली के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार की थी पुलिस को शिकायत
शिकायतकर्ता अजय कुमार आर्य का कहना है कि उन्होंने इस मामले में पुलिस से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा, उन्हें अदालत की शरण लेनी पड़ी। उन्होंने बताया कि वह गीता देवी के पूर्व पति की संतान हैं। उनके असल पिता की मृत्यु के बाद उनकी मां ने दूसरी शादी की थी, जिससे उन्हें शुभम, डौली आदि संतान हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed