फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Municipal administration seized 30 kg of polythene

पालिका प्रशासन ने की 30 किलो पॉलीथीन जब्त

Tue, 24 Sep 2019 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal administration seized 30 kg of polythene
विकासनगर बाजार में चलाए गए अभियान के दौरान जब्त की गई पॉलिथीन के साथ पालिका कर्मी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। आखिरकार पालिका प्रशासन की पॉलिथीन पर कुंभकरणी नींद टूट ही गई। सोमवार को पालिका प्रशासन ने विकासनगर मुख्य बाजार में पॉलिथीन के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। इस दौरान 13 दुकानों से कुल 30 किलो पॉलिथीन जब्त की गई। संबंधित दुकानदारों से 2800 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। पालिका प्रशासन ने तीन अक्तूबर से पॉलिथीन बेचने पर प्रति दुकानदार पांच हजार रुपये आर्थिक दंड वसूलने की बात कही।
विज्ञापन

मालूम हो कि प्रदेश सरकार की रोक के बावजूद पालिका क्षेत्र में धड़ल्ले से पॉलिथीन बेची और खरीदी जा रही है। रेहड़ी और ठेली के साथ बड़ी-बड़ी दुकानों में भी ग्राहकों को पॉलिथीन में सामान बेचा जा रहा है। खबर को अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रतिबंध के बावजूद बिक रही पॉलिथीन शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद हरकत में आए पालिका प्रशासन ने सोमवार को मुख्य बाजार में पॉलिथीन के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया।
विज्ञापन

डाकपत्थर तिराहे से शुरू हुआ पालिका का यह अभियान गीता भवन तक चला। स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र राय ने बताया कि तीन अक्तूबर से पालिका क्षेत्र में पॉलिथीन को पूर्ण रूप से बैन कर दिया जाएगा। जिसके बाद पॉलिथीन खरीदने और बेचने वाले से पांच हजार रुपये आर्थिक दंड वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में नवनीत गुप्ता, अनिल गुप्ता, रविकांत, सुनील कुमार, जगमोहन रावत, विनोद चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed