फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mumbai engineer team will investigation drowned floating marina in tehri 

टिहरी झील में डूबी फ्लोटिंग मरीना की जांच को मुंबई से पहुंची टीम, पानी कम होने का इंतजार

Wed, 15 May 2019 08:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 May 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
Mumbai engineer team will investigation drowned floating marina in tehri 
मरीना - फोटो : अमर उजाला

टिहरी बांध की झील में फ्लोटिंग मरीना डूबने से हुए नुकसान के कारणों की तह तक पहुंचने के लिए प्रशासन को लंबा वक्त लग सकता है। नुकसान के आकलन के लिए मुंबई से टिहरी पहुंचे इंजीनियरों ने कहा कि झील का जलस्तर कम होने के बाद ही तकनीकी जांच शुरू की जा सकती है। 

विज्ञापन


टिहरी झील में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 2015 में चार करोड़ की फ्लोटिंग मरीना को झील में उतारा था, लेकिन उद्घाटन के पांच साल बाद भी मरीना का संचालन शुरू नहीं हो पाया। बीते सात मई को झील का जलस्तर कम होने पर झील किनारे खड़ी मरीना का एक हिस्सा टेढ़ा होकर डूब गया था। मरीना के डूबे हिस्से को रस्सों और लोहे के एंगिलों से बांधकर प्रशासन की टीम ने उसी दिन खड़ा कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पर्यटन सचिव को मरीना डूबने की जांच करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


तकनीकी जांच के लिए सोमवार को मुंबई की वेस्ट कोस्ट मरीन कंपनी के इंजीनियर टिहरी पहुंचे। मंगलवार को टीम लीडर जमशेद के नेतृत्व में कोटी कालोनी पहुंची, लेकिन जलस्तर कम न होने पर वे मरीना के इंजन की जांच नहीं कर पाए। डीएम सोनिका का कहना है कि अभी झील का जलस्तर बढ़ा है। कम होने पर सही तरह से जांच हो सकती है। कंपनी के अलावा भी प्रशासन अपने स्तर से जांच में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed