फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Multan Jyot Mahotsav 2024 people reach Haridwar from Pakistan played milk holi with Maa Ganga

Multan Jyot Mahotsav: देश-विदेश से हरिद्वार पहुंचे हजारों लोग, हरकी पैड़ी पर मां गंगा संग खेली दूध की होली

Sun, 11 Aug 2024 12:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Aug 2024 12:34 PM IST
सार

Haridwar Multan Jyot Mahotsav 2024: यह परंपरा साल 1911 में भक्त रूपचन्द ने शुरू की थी। भक्त रूपचन्द 1911 में अमन की जोत लेकर पाकिस्तान (तब देश का बंटवारा नहीं हुआ था) के मुल्तान शहर से पैदल चलकर हरिद्वार आए थे।

विज्ञापन
Multan Jyot Mahotsav 2024 people reach Haridwar from Pakistan played milk holi with Maa Ganga
हरिद्वार में मुल्तान जोत महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में आज 114 वां मुल्तान जोत महोत्सव मनाया जा रहा है। मुल्तान संगठन से जुड़े हजारों लोगों ने रविवार को हर की पैड़ी पर गंगा को दूध चढ़ाया और दूध की होली खेली। दूध से होली खेलने के बाद शाम को सभी श्रद्धालु मां गंगा में जोत प्रवाहित करेंगे।

विज्ञापन


मुल्तान जोत महोत्सव में देश के कई राज्यों से मुल्तानी समाज के लोग हजारों की तादाद में हरिद्वार पहुंचे हैं। सुबह के वक्त हर की पैड़ी पहुंचे अखिल भारतीय मुल्तान संगठन से जुड़े श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी पर हजारों लीटर दूध चढ़ाया और पुष्प भी अर्पित किए। इस दौरान हर की पैड़ी का नजारा किसी खास उत्सव की तरह नजर आया। संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि मुल्तान जोत महोत्सव विगत कई वर्षो से लगातार मनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


Haridwar News: अत्याचार निवारण में पुलिस दे 60 दिन के भीतर रिपोर्ट, जिलाधिकारी ने ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

यह परंपरा साल 1911 में भक्त रूपचन्द ने शुरू की थी। भक्त रूपचन्द 1911 में अमन की जोत लेकर पाकिस्तान (तब देश का बंटवारा नहीं हुआ था) के मुल्तान शहर से पैदल चलकर हरिद्वार आए थे। उन्होंने वरुण देव व मां गंगा की आराधना कर विश्व में शांति व अमन के लिए प्रार्थना की थी। तब से यह उत्सव मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed