Haridwar: मुल्तान जोत महोत्सव में दिखा 'लघु भारत' का नजारा, लोगों ने गंगा में खेली दूध की होली
Haridwar Multan Jyot Mahotsav 2025: पाकिस्तान के मुल्तान शहर से आए श्रद्धालुओं के साथ ही हर साल पंजाब, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों के श्रद्धालु भी महोत्सव में शामिल होते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में आज हरकी पैड़ी पर मुल्तान जोत महोत्सव मनाया गया। 115 वें मुल्तान जोत महोत्सव में हर साल की तरह हर की पैड़ी पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दूध की होली खेली। इस दौरान श्रद्धालु पिचकारियों से एक दूसरे पर दूध और गंगाजल डालते हुए नजर आए। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ हर हर गंगे के जयकारे लगाए और धूमधाम से मुल्तान जोत महोत्सव मनाया।
Uttarakhand Weather: देहरादून-बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रदेश में 64 सड़कें बंद
अखिल भारतीय मुल्तान संगठन के अध्यक्ष महेंद्र नागपाल ने बताया कि बंटवारे से पहले साल 1911 में पाकिस्तान के मुल्तान शहर से रूपचंद नाम के एक भक्त ने भाईचारे और शांति की कामना के लिए हर की पैड़ी तक पैदल पहुंचकर गंगा में जोत अर्पित की थी। इसके बाद से लगातार ये परंपरा जारी है। रविवार शाम को शोभायात्रा निकालकर मां गंगा को जोत अर्पित की जाएगी। मुल्तान जोत महोत्सव में हर साल पंजाब, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों के श्रद्धालु शामिल होते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.