{"_id":"6a7b5f2bfbc2f46fc80b1011","slug":"mukhyamantri-yuva-bhavishya-nirman-yojna-to-be-launched-for-free-online-coaching-in-uttarakhand-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना; प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना; प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त
Wed, 12 Aug 2026 02:00 AM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:00 AM IST
सार
योजना का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री प्रदान करना है। यह योजना का लाभ राज्य के विश्वविद्यालयों और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना शुरू करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योजना का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
योजना का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री प्रदान करना है। यह योजना का लाभ राज्य के विश्वविद्यालयों और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को मिलेगा। इसमें सिविल सर्विसेज (यूपीएससी व पीसीएस), रक्षा सेवाओं (सीडीएस), बैंकिंग, रेलवे, एसएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शामिल है।
विज्ञापन
साथ ही, केट, मेट, गेट, नेट और एसएसआईआर नेट जैसी प्रवेश व पात्रता परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हुए विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट की बैठक में योजना पर विचार विमर्श किया गया था। अब सरकार योजना को धरातल पर उतारने जा रही है।
विज्ञापन
पिता ने पहचानी बेटी की प्रतिभा: गुब्बारे पर साधा निशाना; फिर राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
घर बैठे मिलेगी कोचिंग सुविधा
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना से युवाओं को घर बैठे मुफ्त गुणवत्तापूर्ण कोचिंग सुविधा मिलेगी। इसका लक्ष्य उन विद्यार्थियों को सहायता देना है, जो आर्थिक कमी के कारण महंगी कोचिंग नहीं ले पाते। दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने का बेहतर अवसर मिलेगा।