फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mukesh Ambani reached Badrinath Dham Uttarakhand news in hindi read All Updates

Badrinath Dham: उद्योगपति मुकेश अंबानी पहुंचे बदरीनाथ धाम, मंदिर समिति को पांच करोड़ रुपये किए दान

Thu, 12 Oct 2023 10:26 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (जोशीमठ)
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (जोशीमठ) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 12 Oct 2023 10:26 AM IST
सार

मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
Mukesh Ambani reached Badrinath Dham Uttarakhand news in hindi read All Updates
मुकेश अंबानी पहुंचे बदरीनाथ धाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

उद्योगपति मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां मंदिर पुजारी द्वारा उन्हें विशेष पूजा अर्चना कराई गई। अंबानी ने मंदिर समिति को पांच करोड़ रुपये दान किए।

विज्ञापन

इन दिनों बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में वीआईपी लोगों को लगातार आवागमन बना हुआ है। बुधवार को पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना में भाग लिया। 
विज्ञापन


इस दौरान बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह रावल से आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उन्हें वहां देख धाम में दर्शन करने पहुंचे यात्रियों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...घरेलू बार लाइसेंस पर रोक: घर में हुई रार, महिलाएं उतरीं विरोध में तो आयुक्त को वापस लेना पड़ा फैसला

वहीं दूसरी तरफ श्राद्ध पक्ष में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे थे मंदिर में दर्शनों के बाद प्रतीक ने ब्रह्मकपाल में अपने पिता स्व. मुलायम सिंह यादव और मां साधना यादव का पिंडदान किया। श्राद्ध पक्ष में देश के कोने-कोने से लोग पितरों के पिंडदान और तर्पण के लिए बदरीनाथ पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed