फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MRI examination of 20 patients on the first day

फोटो- दून अस्पताल में दो साल बाद शुरू हुई एमआरआई जांच, मरीजों को राहत

Tue, 22 Feb 2022 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
MRI examination of 20 patients on the first day
सोमवार से राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुरू हुई एमआरआई जांच। अमर उजाला
आखिरकार दो साल से अधिक समय के लंबे इंतजार के बाद राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एमआरआई जांच शुरू हो गई। सोमवार को दून अस्पताल में 20 मरीजों की एमआरआई जांच की गई। धीरे-धीरे रोजाना और अधिक मरीजों की एमआरआई जांच हो सकेगी। जांच शुरू होने से मरीजों को महंगी जांच से छुटकारा मिल गया है। दून अस्पताल में एमआरआई जांच 3500 रुपये में होती है, जबकि निजी सेंटर में इसी जांच के सात हजार से 12 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

दून मेडिकल अस्पताल में पुरानी मशीन की अवधि समाप्त होने के बाद पिछले दो साल से अधिक समय से एमआरआई जांच की सुविधा ठप थी। कई बार के टेंडर और प्रस्ताव अधर में लटकने के बाद करीब तीन महीने पहले बोस्टन (अमेरिका) से एमआरआई मशीन मंगाई गई। अमर उजाला शुरूआत से ही मरीजों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करता रहा है। गत आठ जनवरी को चुनाव आचार संहिता से ऐन पहले अस्पताल में लगी मशीन का लोकार्पण हुआ था। करीब 15 दिन डेमो और मरीजों पर ट्रायल किया गया। इसके बाद सही परिणाम आने पर डॉक्टरों, इंजीनियरों और तकनीशियनों की सलाह पर अस्पताल प्रशासन ने सोमवार से नियमित रूप से एमआरआई जांच शुरू करने का फैसला लिया। सोमवार को एमआरआई जांच के लिए सुबह नौ बजे से पंजीकरण शुरू हुआ। अपराह्न तीन बजे तक मरीजों की जांच की गई। आने वाले दिनों में भी अस्पताल की ओपीडी के समय के तहत एमआरआई जांच होगी। आपात स्थिति में 24 घंटे एमआरआई जांच की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

दून अस्पताल में एमआरआई जांच शुरू होने से अब मरीजों को निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वहीं, आयुष्मान कार्डधारक मरीज के भर्ती होने की स्थिति और अन्य अनुमन्य मरीजों को दून अस्पताल में एमआरआई जांच निशुल्क होगी। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सोमवार से एमआरआई जांच शुरू कर दी गई है। जांच के एक दिन बाद मरीजों को एमआरआई जांच की रिपोर्ट मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed