{"_id":"699c991876d26a7d7504084a","slug":"mp-trivendra-rawat-statement-on-law-and-order-and-issue-of-security-and-government-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद त्रिवेंद्र का बयान: कानून व्यवस्था पर हालात नियंत्रण में, सुरक्षा पर गंभीरता से विचार करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद त्रिवेंद्र का बयान: कानून व्यवस्था पर हालात नियंत्रण में, सुरक्षा पर गंभीरता से विचार करे सरकार
Mon, 23 Feb 2026 11:48 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:48 PM IST
सार
सांसद त्रिवेंद्र ने कहा कि प्रदेश में हालात खराब हैं लेकिन अभी इतने खराब नहीं कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाए। जिस तरह की आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, वह निश्चित तौर पर चिंता का विषय है।
विज्ञापन
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रदेश के पूर्व सीएम और हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि वैसे कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है लेकिन सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
मीडिया को दिए एक बयान में सांसद त्रिवेंद्र ने कहा कि प्रदेश में हालात खराब हैं लेकिन अभी इतने खराब नहीं कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाए। जिस तरह की आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, वह निश्चित तौर पर चिंता का विषय है। उन्होंने सरकार से अपील की कि सुरक्षा के मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाए और प्रभावी कदम उठाए जाएं। त्रिवेंद्र ने कहा कि खराब सुरक्षा की रेल अभी पटरी से नहीं उतरी है लेकिन ट्रैक पर दबाव जरूर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
हरिद्वार में जनवरी से अप्रैल तक होगा कुंभ: केंद्र सरकार ने जारी किए 500 करोड़, सीएम ने जताया पीएम का आभार
विज्ञापन
उनका कहना है कि राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में हत्या, लूट और डकैती जैसी घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में सरकार और प्रशासन को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपराधिक घटनाएं केवल आंकड़ों का विषय नहीं होती बल्कि इससे आम लोगों के मन में भय और असुरक्षा की भावना पैदा होती है। उत्तराखंड जैसे शांत प्रिय और धार्मिक पर्यटन वाले राज्य में यदि अपराध का ग्राफ बढ़ता है, तो इससे राज्य की छवि पर भी असर पड़ता है।