फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MP praised Dehradun police in accident rescue case, letter written to Chief Minister

एक्सीडेंट में रेस्क्यू मामले में सांसद ने की देहरादून पुलिस की तारीफ, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Fri, 28 Aug 2020 12:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 Aug 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
MP praised Dehradun police in accident rescue case, letter written to Chief Minister
डीआईजी अरुण मोहन जोशी - फोटो : अमर उजाला

पिछले माह किमाड़ी मार्ग हादसे में किए गए रेस्क्यू पर सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने दून पुलिस की तारीफ में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने विशेषकर डीआईजी अरुण मोहन जोशी और एसपी सिटी श्वेता चौबे के सहयोग को सराहा है। इनके अलावा उन्होंने गृह सचिव नितेश कुमार झा, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी और डीजी कानून व्यवस्था की प्रशंसा की है। 

विज्ञापन


मामला चार जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर हुए हादसे से संबंधित है। दिल्ली के एक परिवार की कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। उसमें नीरज त्यागी, उनकी पत्नी शगुन त्यागी, बेटी आरुषि त्यागी व चालक सवार थे। मसूरी से लौटते वक्त जब उनका परिजनों से संपर्क नहीं हुआ तो सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने डीआइजी अरुण मोहन जोशी से इस संबंध में सीधे बात की थी। इसके बाद उन्होंने वहां पर रेस्क्यू अभियान चलवाया। एसपी सिटी श्वेता चौबे के नेतृत्व में वहां करीब 15 घंटे तक ऑपरेशन चला। 
विज्ञापन


हालांकि, इस घटना में नीरज त्यागी व पत्नी शगुन त्यागी की मृत्यु हो गई थी। अंत में आरुषि और उनके ड्राइवर को घायल अवस्था में निकाला जा सका था। इस पूरे मामले में अब सांसद रूड़ी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिखा है। उन्होंने डीआईजी अरुण मोहन जोशी के बारे में कहा है कि वे रातभर उनसे बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरेक फोन कॉल का उन्होंने पूरी रात जवाब दिया। उन्होंने लिखा है कि यह किसी भी राज्य की पुलिस के लिए एक उदाहरण बन गया है। इतना त्वरित एक्शन और फिर जटिल परिस्थितियों में रेस्क्यू करना एक बड़ा काम था। उन्होंने विशेषतौर पर एसपी सिटी श्वेता चौबे का नाम लेकर उनकी टीम की प्रशंसा की है। एसपी श्वेता चौबे ही उस वक्त ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहीं थीं।


पुलिस एकेडमी में पढ़ाएंगे केस स्टडी को 

सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने पत्र के माध्यम से कहा है कि वे इस केस स्टडी को नेशनल पुलिस एकेडमी में पढ़ाएंगे। क्योंकि, इस जैसा एक्शन और फिर रेस्क्यू उन्होंने पहले कभी नहीं देखा है। यह किसी भी पुलिसकर्मी के लिए एक सीख होनी चाहिए। रूड़ी  नेशनल पुलिस एकेडमी में बीते दो सालों से वार्षिक लेक्चर के लिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed