{"_id":"693c3899d4cad45f1c0b3908","slug":"mp-ajay-bhatt-raised-the-demand-for-increasing-development-blocks-in-the-state-dehradun-news-c-5-drn1043-855242-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सांसद अजय भट्ट ने उठाई प्रदेश में विकासखंड बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सांसद अजय भट्ट ने उठाई प्रदेश में विकासखंड बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
-नैनीताल सांसद ने संसद में नियम 377 के तहत उठाया मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने शुक्रवार को संसद में उत्तराखंड में विकासखंडों की संख्या बढ़ाने की मांग की। नियम-377 के तहत उन्होंने यह मांग उठाई।
सांसद भट्ट ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में एक विकासखंड से दूसरे तक पहुंचना जनता के लिए चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में केंद्र सरकार की योजनाओं को ब्लॉक स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में कठिनाई होती है। उन्होंने बताया कि आम जनता को अपने रोजमर्रा के सरकारी कार्यों के लिए भी दूर-दराज के क्षेत्रों की यात्रा करनी पड़ती है, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होती है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में नए विकासखंडों का गठन अत्यंत आवश्यक है, ताकि योजनाओं का लाभ आम लोगों तक सुगमता से पहुंचे और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आए।