{"_id":"63e6a2cfe6413fc70b005ff9","slug":"movement-wind-messages-spread-coaching-centers-dehradun-news-c-5-drn1037-74834-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: कुछ कोचिंग सेंटरों के ग्रुप में फैले संदेशों से भी मिली आंदोलन को हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: कुछ कोचिंग सेंटरों के ग्रुप में फैले संदेशों से भी मिली आंदोलन को हवा
विज्ञापन
बेरोजगारों के प्रदर्शन को कई कोचिंग इंस्टीट्यूट में फैले संदेशों से भी हवा मिली थी। दिनभर कई ग्रुप पर युवाओं को गांधी पार्क पर इकट्ठा होने के संदेश वायरल होते रहे। इनमें से कुछेक ग्रुप को पुलिस ने चिन्हित भी किया है। जबकि, कई की जांच की जा रही है।
बता दें कि भर्ती धांधली में अब तक कई कोचिंग सेंटर संचालकों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। लोक सेवा आयोग की भर्तियों में हुई धांधली की जांच करने वाली एसआईटी ने शुक्रवार को भी एक कोचिंग सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रदेश के कुछ कोचिंग सेंटर संचालक भी इस प्रदर्शन को तूल दे रहे हैं। इसके पीछे उनके बिजनेस को भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसके लिए पुलिस ने अपनी जांच को इस तरफ मोड़ दिया है।
युवाओं के बृहस्पतिवार को हुए आंदोलन के दौरान कई ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप सामने आए जिनमें युवाओं को इकट्ठा करने की बात कही जा रही थी। एक कोचिंग सेंटर के ग्रुप पर लिखा गया था कि ज्यादा से ज्यादा युवा गांधी पार्क पहुंचें। इसी तरह के कई ग्रुप पुलिस की नजर में आए हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि मामले में सभी दिशाओं में जांच की जा रही है। कोचिंग सेंटर भी इनमें से एक हैं। जो भी इस तरह के मामले में शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हरिद्वार में एसआईटी लगातार कार्रवाई कर रही है।