फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mountain collapse on Badrinath Highway many vehicle stuck

बदरीनाथ हाईवे पर टूटकर गिरा पहाड़ी का हिस्सा, मलबा आने से पीपलकोटी में बंद हुआ रास्ता, वाहन फंसे

Sun, 11 Aug 2019 07:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीपलकोटी (बदरीनाथ) 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीपलकोटी (बदरीनाथ)  Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Aug 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
Mountain collapse on Badrinath Highway many vehicle stuck
बदरीनाथ हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला

लामबगड़ में खुलने के बाद बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी के पास फिर बंद हो गया। हाईवे पर पहाड़ी का एक हिस्सा टूट कर गिर गया। जिससे सड़क मलबे और बोल्डरों से पूरी तर पट गई। जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है।

विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही पीपलकोटी के बाद पहाड़ी से छोटे-छोटे पत्थर छिटककर हाईवे पर आ रहे थे। लेकिन शाम चार बजे पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गिरा। इससे वहां आने-जाने वाले वाले लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहीं बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे वाहनों के पहिए थम गए। 

विज्ञापन

हाईवे अवरुद्ध होने की सूचना पर एनएच की दो जेसीबी मशीनों से मलबा और बोल्डरों को हटाने का काम शुरु हुआ। पीपलकोटी पुलिस चौकी प्रभारी पूजा मेहरा ने बताया कि पहाड़ी से रह-रहकर अभी भी पत्थर छिटककर हाईवे पर आ रहे हैं। 

हाईवे को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। देर रात तक हाईवे को सुचारू कर दिया जाएगा। वहीं, बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्री अपने वाहनों में बैठकर ही हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed