फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mother Mortgage Eight Year old son in House from six month of her second marriage in Roorkee

आठ साल के बेटे ने मां पर लगाया बंधक बनाने का आरोप, भाई और दादी को वीडियो भेजकर लगाई छुड़ाने की गुहार

Fri, 13 Dec 2019 10:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Dec 2019 10:08 AM IST
सार

  • दादी को मोबाइल पर ऑडियो भेजकर लगाई बच्चे ने छुड़ाने की गुहार
  • पति की मौत के बाद  दूसरी शादी कर बरेली में ही रह रही है आरोपी मां
     

विज्ञापन
Mother Mortgage Eight Year old son in House from six month of  her second marriage in Roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में एक अनोखा केस सामने आया है। एक आठ साल के मासूम ने बड़े भाई के मोबाइल पर ऑडियो और वीडियो कॉल भेजकर खुद को बरेली में बंधक बनाने की बात बताई है।

विज्ञापन


साथ ही भाई व अपनी दादी से बंधनमुक्त कराने की गुहार लगाई है। दादी और बड़े भाई ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को ऑडियो व वीडियो दिखाते हुए उसे बंधनमुक्त कराने की गुहार लगाई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। साथ ही बच्चे से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। महिला के दो बेटे हैं। महिला ने पति की मौत के बाद बरेली में दूसरी शादी कर ली थी। महिला अपने बड़े बेटे को दादी के पास छोड़ गई थी, जबकि अपने पांच साल के छोटे बेटे को साथ ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी से महिला बरेली में रह रही है। अब इस मामले में तीन साल बाद नया मोड़ आ गया। दरअसल, महिला के आठ साल के बेटे ने अब अपने बड़े भाई के पास मोबाइल पर अपनी ऑडियो और वीडियो भेजी है।

दादी ने पुलिस को दी जानकारी

इसमें बच्चा बोल रहा है कि उसकी मां ने उसे किसी दूसरे व्यक्ति के पास रखा हुआ है। उसकी मां उसे अपने साथ नहीं रख रही है। आरोप लगाया कि उसे पिछले छह माह से एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया है।

उसके साथ रोजाना मारपीट की जाती है। उसने किसी तरह मोबाइल से वीडियो और ऑडियो कॉल भेजी है। बच्चे ने अपने भाई और दादी से बंधनमुक्त कराने की गुहार लगाई। अपने पौत्र की वीडियो देख दादी ने बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

साथ ही पुलिस को वीडियो और ऑडियो कॉल दी। बच्चे की दादी ने पुलिस से अपने पौत्र को बंधनमुक्त कराने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। बच्चे की मां से संपर्क साधा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed