जौनसार बावर क्षेत्र में मुख्य और ग्रामीण सड़क मार्गों के बंद होने का सिलसिला जारी है। क्षेत्र के लगभग 30 मोटर मार्ग अभी भी आवाजाही के लिए बंद हैं, जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग डोईवाला खंड का त्यूणी-चकराता-रोटा खड्ड मोटर मार्ग, लोनिवि अस्थाई खंड साहिया का दुधलानी-चूनोऊ से कामला मोटर मार्ग, दादुवा-कितरौली मोटर मार्ग, रानी गांव मोटर मार्ग, बैराटखाई-गांगरौ-कचटा-व्यासी मोटर मार्ग, शहीद सुरेश तोमर गास्की मोटर मार्ग शामिल हैं। लोनिवि पीएमजीएसवाई कालसी के त्यूणी-चांदनी-पिवनल मोटर मार्ग, कथियान से डिरनाड़ मोटर मार्ग, कथंग से सोलंग भटवाड़ी मोटर मार्ग, बनियान मोटर मार्ग, कोठा बैंड से सैजं चंदोऊ मोटर मार्ग, जगथान मोटर मार्ग, गडूल-सकरोल मोटर मार्ग, सूर्या-भंजरा मोटर मार्ग, कालान खड्ड से चातरा मोटर मार्ग, कांडा-टयूटाड़ मोटर मार्ग, कथंक-सोलंग से झिटाड़ मोटर मार्ग आदि पर यातायात अवरूद्ध है। लोनिवि के आपदा नोडल अधिकारी आदित्य ठाकुर ने बताया कि बंद मोटर मार्गों से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। देर रात तक कई मोटर मार्गों पर आवाजाही को सुचारु करा लिया जाएगा।