फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   more than 20 thousand jobs in uttarakhand

उत्तराखंड में बंपर पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, कहां-कहां होगी भर्ती जानिए...

Tue, 03 Jan 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Jan 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
more than 20 thousand jobs in uttarakhand
jobs

विधानसभा चुनाव से ऐन पहले उत्तराखंड सरकार ने खाली पदों को भरने की तेजी दिखाई है। शासन में राजकीय विभागों और निगमों में खाली 20,313 पदों को भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव एस. रामास्वामी ने समीक्षा में पाया कि 7745 पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है, जबकि 2363 पदों को तीन दिन के भीतर विज्ञापित कर दिया जाएगा। उन्होंने विभागों को 1685 पदों के अधियाचन जल्द भेजने के निर्देश दिए ताकि दो दिन में इनके भी विज्ञापन जारी हो सकें।
विज्ञापन


सोमवार मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक में खाली पदों का ब्योरा तलब किया। उन्होंने सभी विभागों के साथ अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं प्राविधिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी के मुताबिक, राजकीय विभागों में 14738 और निगमों में 5575 पद रिक्त हैं। समूह ख में 3713 और समूह ग में 16600 पदों पर चयन हुआ है। 1685 पदों पर चयन के लिए अधियाचन भेजे जा रहे हैं।

7502 पदों पर आउटसोर्स व संविदाकर्मी

more than 20 thousand jobs in uttarakhand

उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में 7745 अधियाचन भेजे गए। एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2016 तक 6860 पदों पर चयन हुआ। 1685 पदों पर चयन के लिए अधियाचन भेजे जा रहे हैं।

अक्तूबर 2016 से दिसंबर 2016 तक 3613 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हो गया है। 7745 पदों का अधियाचन संबंधित चयन संस्थाओं को भेजा गया है। 1685 पदों का विज्ञापन दो दिन में भेजने के निर्देश संबंधित विभागों को दे दिए गए हैं। 

विभागों व निगमों में खाली 20313 पदों के सापेक्ष 12811 पदों पर चयन हो चुका है या फिर उनके अधियाचन भेजे जा चुके हैं। शेष 7502 पदों पर आउटसोर्स व संविदाकर्मी तैनात हैं, इसलिए इन पदों के अधियाचन नहीं भेजे गए हैं।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 5250 पदों के अधियाचन में से 2887 पदों का विज्ञापन का प्रकाशन कर दिया है। प्राविधिक शिक्षा परिषद् द्वारा भी 633 पदों का विज्ञापन प्रकाशित कर दिया है । लोक सेवा आयोग द्वारा 1659 पदों कराया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed