फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Moradabad Property dealer death in Swift car fell into gorge in mussoorie

मसूरी हादसा: तेज रफ्तार की वजह से गई चार की जान, अब मुरादाबाद के प्रॉपर्टी डीलर ने भी तोड़ा दम

Mon, 10 Jun 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Jun 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Moradabad Property dealer death in Swift car fell into gorge in mussoorie
गहरी खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

शनिवार को मसूरी के कैम्पटी मार्ग पर हादसे में घायल हुए प्रॉपर्टी डीलर अरशद की रविवार को मौत हो गई। अरशद ने रविवार को मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा दिया। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। अरशद मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले थे।

विज्ञापन


शनिवार को ईद की छुट्टी मनाने उत्तराखंड आए मुरादाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव मोहम्मद रिहान की कार कैम्पटी मार्ग पर वाइल्ड फ्लावर होटल के पास गहरी खाई में गिर गई थी। कार में चार बच्चों समेत नौ लोग सवार थे। हादसे में रिहान उनकी पत्नी आयशा, बहन आसमीन (30) पत्नी अरशद निवासी ननकार मुरादाबाद और चार साल की भांजी इलमा की मौके पर मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


हादसे में घायल बच्चों और अरशद को पहले मसूरी के सेंट मैरी अस्पताल भेजा गया था। गंभीर हालत के चलते सभी को मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया था। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि घायल अरशद की रविवार को मृत्यु हो गई। अरशद मुरादाबाद में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार की वजह से हुआ था हादसा

बता दें कि शनिवार को कैम्पटी की ओर जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूपी 21 बीएस1021 खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई हैं। जिसमें दो महिला, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल थी।

मुरादाबाद के हाथीपुर निवासी अधिवक्ता और मुरादाबाद बार एसोसिशन के पूर्व सचिव मोहम्मद रिहान (35) अपने और बहनोई अरशद के परिवार के साथ दो कारों में ईद-उल-फितर की छुट्टी मनाने उत्तराखंड आए थे। शुक्रवार को यह परिवार कैम्पटी में ठहरा था। 

मोहम्मद रिहान की कार मसूरी-कैम्पटी मार्ग पर शनिवार सुबह अनियंत्रित हुई और कई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा था कि मोड़ का अंदाजा न होने से कार खाई में गिर गई। 

मृतकों और घायलों की सूची

मृतक:
असद पुत्र रिहान उम्र 10 साल
अनस पुत्र रिहान उम्र 5 साल
आहिशा पत्नी रिहान उम्र 28 साल
रिहान पुत्र मुशर्रफ उम्र 35 साल 
अरशद उम्र 35 साल 

घायल:
अर्श पुत्र अरशद उम्र 10 साल
आहद पुत्र अरशद उम्र 4 साल
अलीजा पुत्री अरशद उम्र 3 साल
यासमीन पत्नी अरशद उम्र 30 साल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed