फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monthly honor to six policemen

छह पुलिसकर्मियों को मिला मासिक सम्मान

Sun, 01 Aug 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Monthly honor to six policemen
मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने छह पुलिसकर्मियों को पुलिसमैन ऑफ द मंथ सम्मान दिया। इन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किए थे। गोष्ठी में एसएसपी ने सभी थाना पुलिस को शातिर अपराधियों की धरपकड़ का अभियान चलाने के निर्देश दिए। यह अभियान पूरे प्रदेश में एक से 31 अगस्त तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि किसी भी थाने में अनावश्यक रूप से कोई विवेचना लंबित नहीं रहनी चाहिए। यदि इसमें लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फरार अपराधियों की धरपकड़ को डीजीपी ने एक माह का अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। इसी के अनुपालन में यह अभियान चलाया जाना है। लिहाजा, इस अभियान में भी लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया जाएगा।
विज्ञापन

---
इन्हें मिला सम्मान
- चौकी प्रभारी धर्मावाला दीपक मैठाणी और कांस्टेबल त्रेपन सिंह। इन्होंने गत 24 जून को सहसपुर क्षेत्र में करीब 425 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दरोगा प्रवीण कुमार व कांस्टेबल विवेक राठी। 17 जुलाई को नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में बंद पड़े शराब के ठेके के अंदर छिपे तीन हथियारबंद बदमाशों में से दो को वारदात की योजना बनाते गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पिस्तौल, तमंचे और अन्य हथियार बरामद हुए।
- दरोगा ओमवीर सिंह व कांस्टेबल लोकेंद्र। 28 जून को पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना का 48 घंटों में खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed