फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monsoon on the head, heaps of garbage in many places in the city

राजधानी में जगह-जगह कचरे के ढेर

Tue, 28 Jun 2022 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Monsoon on the head, heaps of garbage in many places in the city
राजधानी में मानसून की दस्तक होने ही वाली है, लेकिन जलभराव से निजात पाने के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। एक दिन की बरसात में ही शहर की सड़कें जलमग्न हो जा रही हैं।
विज्ञापन

दरअसल, शहर के मुख्य क्षेत्रों के नाले ही भरे हुए हैं, तो कहीं कई महीनों से नालों की सफाई नहीं हुई है। सड़क किनारे लगे कूड़े कचरे के ढेर पर्यटकों का स्वागत करते हैं। ये बदहाली निगम के दावों की पोल खोल रही है। आसपास के लोगों का कहना है कि सड़क किनारे लगे कूड़े कचरे के ढेर बरसात के बाद बुरी तरह सड़ांध मारते हैं, जिससे लोगों का सांस लेना तक दूभर हो जाता है। इसके कारण के दून में महामारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। निगम की ओर से लगाई गई डस्टबिन भरे पड़े रहते हैं। दो-चार दिनों में यहां से कचरा उठाया जाता है।
विज्ञापन

तब तक लोग सड़क पर कचरा डालने लगते हैं और देखते ही देखते कचरे का ढेर बन जाता है। कई बार बारिश के दौरान कचरा सड़क पर बिखर जाता है। इससे लोग गंदगी से निकलने को मजबूर होते हैं। कई महीनों से नालों की सफाई नहीं हो पाई है। कई स्थानों के नाले कचरे से पटे हुए हैं। जिनकी ओर निगम का ध्यान नहीं जा रहा है। अधिक बरसात होने पर जलभराव की समस्या होना निश्चित है। नालों की स्थिति इतनी बदहाल है कि एक बार की बारिश में नाले भर जाते हैं और सड़क पर पानी आ जाता है। इसके कारण पैदल चलने वाले को ज्यादा समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की ओर से मानसून की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 90 फीसदी नालों की सफाई का कार्य पूरा हो चुका है। कूड़ा कचरा अभियान से लगातार स्वच्छता बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।
- डॉ. अभिनास खन्ना, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed