फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monkeypox: Health department on alert mode in Uttarakhand

Monkeypox: उत्तराखंड में अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य महकमा, सर्विलांस सिस्टम मजबूत करने के निर्देश

Thu, 04 Aug 2022 08:15 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Aug 2022 08:15 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में एक भी मामला मिला तो इसे प्रकोप माना जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने मंकीपॉक्स से बचाव व सर्तकता बरतने के लिए एसओपी जारी कर दी है।

विज्ञापन
Monkeypox: Health department on alert mode in Uttarakhand
मंकीपॉक्स संक्रमण - फोटो : istock

विस्तार

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने देश में मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरों को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मंकीपॉक्स को लेकर सर्तकता बरतने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि जिला स्तर पर मंकीपॉक्स के नियंत्रण और रोकथाम के लिए निगरानी व सर्विलांस सिस्टम को मजबूत करने के लिए जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand Corona Update: 310 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, एक मरीज की मौत, 334 हुए ठीक
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक भी मामला मिला तो इसे प्रकोप माना जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि एहतियात के तौर पर केंद्र सरकार की ओर जारी गाइडलाइन के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने मंकीपॉक्स से बचाव व सर्तकता बरतने के लिए एसओपी जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जिला स्तर पर मंकीपॉक्स के नियंत्रण व रोकथाम के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी। जिसके लिए विभागीय अधिकारियों को सर्विलांस सिस्टम मजबूत करने को कहा गया है। प्रदेश की प्रत्येक चिकित्सा इकाई और मेडिकल कॉलेज में मंकीपॉक्स के लिए अलग से आइसोलेशन की व्यवस्था के साथ ही नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। इसके साथ ही चिकित्सालयों में रोगियों की जांच व उपचार के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed