फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   money taken on behalf of marriage

शादी का झांसा देकर हड़पे अस्सी हजार रुपये

Sat, 19 Feb 2022 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
money taken on behalf of marriage
सहस्रधारा निवासी एक युवती को युवक ने शादी का झांसा दिया और अस्सी हजार रुपये हड़प लिए। मांगने पर आरोपी युवती के साथ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजपुर थाने में तहरीर देकर सहस्रधारा रोड निवासी युवती का कहना है कि सोशल साइट्स के माध्यम से उसकी मुलाकात योगेश भड़ाना से हुई थी। योगेश ने खुद को जिम संचालक बताया था। साथ ही उसे शादी का झांसा दिया था। लेकिन बार-बार कहने पर भी शादी किसी शुभ मूहूर्त में करने की बात कहता था। आरोप लगाया कि अपने पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार और फिर तेरहवीं के नाम पर उसने उससे करीब अस्सी हजार रुपये मांगे। लेकिन वापस नहीं किए।
विज्ञापन

युवती का आरोप था कि जब उसने अपने पैसे मांगे तो वह उसके साथ गालीगलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी थी। तहरीर के बाद पुलिस ने योगेश भडाना निवासी फरीदाबाद और उसकी मांग सुनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed