फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monday to strengthen the resolve to make Uttarakhand

Dehradun News: ड्रग्स फ्री देवभूमि के लिए पुलिस ने की संयुक्त पहल

Tue, 23 Jun 2026 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Monday to strengthen the resolve to make Uttarakhand
उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को मजबूत करने के लिए सोमवार को पुलिस, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और नशा मुक्ति केंद्रों के संचालकों की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ/साइबर/एएनटीएफ नीलेश आनंद भरणे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और नशा तस्करी के विरुद्ध प्रभावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। बैठक में ई-प्रतिज्ञा अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने पर भी बल दिया गया। साथ ही भारत सरकार की राष्ट्रीय डी-एडिक्शन हेल्पलाइन 14446 और मानस हेल्पलाइन 1933 के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने का निर्णय लिया गया, ताकि नशे से प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिजनों को समय पर परामर्श और सहायता मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed