{"_id":"69b2eca3e4da2d1b06033aaf","slug":"mobile-phones-will-be-banned-in-uttarakhand-dhari-devi-temple-complex-mayor-decision-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर रहेगी रोक, मेयर ने बैठक में लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर रहेगी रोक, मेयर ने बैठक में लिया निर्णय
Thu, 12 Mar 2026 10:17 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:17 PM IST
सार
मंदिर परिसर की पवित्रता और अनुशासन बनाए रखने के लिए मंदिर क्षेत्र में मोबाइल पूरी तरह से वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
धारी देवी मंदिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
धारी देवी मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से मंदिर समिति के साथ बैठक की गई। बैठक में मंदिर परिसर की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और परिसर को व्यवस्थित रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही मंदिर क्षेत्र में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता मेयर आरती भंडारी ने की। बैठक में तय किया गया कि मंदिर परिसर की पवित्रता और अनुशासन बनाए रखने के लिए मंदिर क्षेत्र में मोबाइल पूरी तरह से वर्जित रहेगा। साथ ही नगर निगम की ओर से मंदिर परिसर में सामान रखने के लिए लॉकर की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त मंदिर में पैदल आने और जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वन वे व्यवस्था करने पर सहमति बनी जिससे दर्शन व्यवस्था अधिक सुचारु और व्यवस्थित हो सके।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा: अब तक हुए चार लाख से ज्यादा पंजीकरण, किसी भी यात्री को आने से नहीं रोकेगी सरकार
विज्ञापन
Trending Videos
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। मेयर आरती भंडारी ने कहा कि धारी देवी मंदिर हमारी आस्था का प्रमुख केंद्र है। नगर निगम की प्राथमिकता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें। इसके लिए मोबाइल फोन प्रतिबंध, लॉकर व्यवस्था, वन वे व्यवस्था और अतिक्रमण हटाने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर वार्ड के पार्षद राजेंद्र नेगी, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, अधिशासी अभियंता पवन कोठियाल, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार, प्रवीण रावत, मंदिर समिति के सचिव विवेक पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय सहित मंदिर समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।