{"_id":"69b2de9db09e81ac690a488d","slug":"budget-session-government-will-not-stop-any-traveler-from-coming-to-chardham-yatra-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा: अब तक हुए चार लाख से ज्यादा पंजीकरण, किसी भी यात्री को आने से नहीं रोकेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा: अब तक हुए चार लाख से ज्यादा पंजीकरण, किसी भी यात्री को आने से नहीं रोकेगी सरकार
Thu, 12 Mar 2026 09:18 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैंण (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैंण (चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 12 Mar 2026 09:18 PM IST
सार
Uttarakhand Budget Session: विधायक विक्रम सिंह नेगी ने भी चारधाम यात्रा के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा, यात्रियों की संख्या निर्धारित न की जाए।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से किसी तरह का कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। अब तक चार लाख 44 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। यह कहना है संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल का। उन्होंने कहा, सरकार यात्रा में आने से किसी यात्री को नहीं रोकेगी।
विज्ञापन
बजट सत्र के दौरान सदन में नियम 58 की सूचना पर बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा, चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव पर जाम की स्थिति बनी रहती है, यात्रियों के लिए सरकार वैकल्पिक मार्ग नहीं बना पाई है। यात्री पांच से छह घंटे जाम में फंसे रहते हैं। चारधाम में आने वाले यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था खत्म हो या फिर रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफ लाइन व्यवस्था भी की जाए।
विज्ञापन
वहीं, यात्रा को 24 घंटे के लिए न खोलकर सुबह चार से रात नौ बजे तक खोला जाए। विधायक विक्रम सिंह नेगी ने भी चारधाम यात्रा के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा, यात्रियों की संख्या निर्धारित न की जाए। इस पर संसदीय कार्यमंत्री ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर सरकार संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में यात्रियों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
Uttarakhand Budget Session: एलपीजी गैस पर सदन में हंगामा, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के आदेश
वर्ष 2001 में जहां यात्रियों की संख्या दस लाख थी, जो अब बढ़कर 2025 में 51 लाख हो चुकी है। यात्रियों के रजिस्ट्रेशन के पीछे सरकार की यह मंशा है कि इससे यात्रा व्यवस्थित होगी। यात्रियों के बारे में जानकारी होने से दुर्भाग्य से यदि कोई दुर्घटना होती है तो उसके बारे में सूचना प्राप्त की जा सकती है।
31 मार्च तक सभी तैयारियां हो जाएंगी पूरी
संसदीय कार्यमंत्री ने कहा, चारधाम यात्रा को लेकर सभी सुविधाएं 31 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी। पेयजल के लिए जल संस्थान और सड़कों को लेकर सीमा सड़क संगठन को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। सरकार पूरी यात्रा को व्यवस्थित बनाने और कूड़ा प्रबंधन को लेकर गंभीर है।