फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mobile phone and cash snatched from a young man after assaulting him

Dehradun News: युवक से मारपीट कर मोबाइल और नकदी छीनी

Wed, 23 Sep 2026 06:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone and cash snatched from a young man after assaulting him
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में रवि नाम के युवक पर नीरज कुमार से मारपीट कर मोबाइल और नकदी छीनने का आरोप लगा है। आरोप है कि वारदात के बाद रवि ने नीरज को पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में रायपुर पुलिस ने नीरज की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नीरज कुमार के अनुसार, पांच अगस्त को दोपहर करीब एक बजे वह अपने काम से घर लौट रहे थे। रायपुर क्षेत्र में रास्ते में रवि ने उन्हें रोककर बेवजह विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान नीरज का मोबाइल और नकदी गिर गई। आरोप है कि रवि ने मोबाइल और पैसे अपने कब्जे में ले लिए और वापस नहीं किए।
विज्ञापन

नीरज का कहना है कि वह डरकर मौके से निकलने लगे तो रवि ने उन्हें पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद उन्होंने 20 सितंबर को रायपुर थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद 22 सितंबर को प्राथमिकी संख्या 0392 दर्ज की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रवि मूल रूप से मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में सहस्त्रधारा रोड स्थित ऋषिनगर में अपने जीजा के पुराने मकान में रह रहा है। रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed