फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MLA pranav singh champion said police filed a false case

नहीं कहे जातिसूचक शब्द, पुलिस ने झूठा केस दर्ज किया : विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन

Sat, 21 Dec 2019 01:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 21 Dec 2019 01:31 PM IST
सार

  • विधायक चैंपियन ने डीजी से की शिकायत, सीएम से मुलाकात का समय मांगा

विज्ञापन
MLA pranav singh champion said police filed a false case
कुंवर प्रणव चैंपियन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा से निष्कासित खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने कहा कि उन्होंने विधायक देशराज कर्णवाल व उनकी पत्नी वैजंती को जातिसूचक शब्द नहीं कहे। उनके खिलाफ रुड़की कोतवाली में जो मुकदमा दर्ज कराया गया है। वह तथ्यहीन, मनगढ़ंत और तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। चैंपियन देहरादून में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन पर एससी एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। हाईकोर्ट से भी उन्हें राहत नहीं मिल पाई है। 

विज्ञापन


कर्णवाल ने खानपुर विधायक पर किया पलटवार 
शनिवार को भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने खानपुर विधायक प्रणव सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर पलटवार किया है। विधायक कर्णवाल ने कहा कि प्रत्येक आरोपी अपने आप को बेगुनाह बताता है। उन्होंने कहा कि खुद को बेगुनाह कहने से कोई बेगुनाह नहीं होता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी के बारे में यह कहा गया था कि उन्हें वर्ष 2019 में जेल भिजवा दिया जाएगा। मीडिया के सामने इसकी शपथ ली गई थी। खानपुर विधायक का कहना था कि ऐसा न होने पर वह मूंछ कटवा लेेंगे। अब वर्ष 2019 खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। देखना यह है कि जेल जाने की संभावना किसकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण के संबंध में एक पत्र भी सौंपा

शुक्रवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में चैंपियन ने कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की और उन्हें प्रकरण के संबंध में एक पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी शनिवार को मुलाकात के लिए समय मांगा है। वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से भी मुलाकात कर कर्णवाल के बारे में अवगत कराएंगे। चैंपियन ने आरोप लगाया कि कर्णवाल ने पुलिस को गुमराह कर उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। इस कपटपूर्ण कार्रवाई पर देशराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

पत्नी के खिलाफ सहारनपुर में हत्या का मुकदमा दर्ज

चैंपियन ने कहा कि कर्णवाल और उनकी पत्नी का दामन दागदार हैं। पत्नी के खिलाफ सहारनपुर में हत्या का मुकदमा दर्ज है। चैंपियन ने सफाई दी कि उन्होंने कभी समाज को बांटने वाला बयान नहीं दिया। चैंपियन ने कहा कि बदतमीजी की शुरुआत देशराज ने की।

जुलाई 2019 से मुख्यमंत्री के कहने के बाद उन्होंने प्रेस में कोई बयान नहीं दिया और शांत हो गए, लेकिन देशराज इसके बाद भी बदतमीजी से बयान देते आ रहे हैं। चैंपियन ने कहा कि उन्होंने डीजीपी को सारे प्रकरण से अवगत कराते हुए कर्णवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि एसएसपी हरिद्वार को तहरीर दी गई थी, उस पर भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, जबकि देशराज की मनगढ़ंत शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर दिया गया। 

वो हत्या नहीं हादसा था - कर्णवाल

झबरेड़ा के भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने कहा कि उनके पिता की तेरहवीं में उनकी पत्नी के बैग से रिवाल्वर निकालते समय ट्रिगर दब जाने से गोली चल गई थी, जो उनके साडू भाई की लड़की को लग गई थी। वो एक दुर्घटना थी, लेकिन उन्होंने चैंपियन के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज कराया है वो प्रमाणिक है। प्रणव उर्फ पन्नू को उच्च न्यायालय से भी राहत नहीं मिल पाई है। वे मुझे जेल भिजवाना चाह रहे थे अब वे खुद जेल जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed