फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MLA Ganesh Joshi's daughter said,Family in danger.

विधायक गणेश जोशी की बेटी ने बताया परिवार को जान खतरा

Wed, 23 Mar 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Mar 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
 MLA Ganesh Joshi's daughter said,Family in danger.
नेहा जोशी - फोटो : AmarUjala

मसूरी विधायक गणेश जोशी की बेटी ने परिवार को जान का खतरा होने की बात कही है। नेहा ने घर पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था होने की मांग की है। बुधवार को नेहा ने मीडिया को अपना यह बयान दिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि विधानसभा प्रदर्शन के दौरान घोड़े की टांग तोड़ने के आरोपी मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी और भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद बोरा की जिला एवं सत्र न्यायालय ने जमानत याचिका मंजूर कर ली। अदालत ने उन्हें सशर्त रिहा करने के आदेश दिए। शाम छह बजे तक जमानत आदेश जेल पहुंचने के बाद विधायक जोशी और बोरा को रिहा कर दिया गया। पिता की रिहाई के बाद नेहा ने सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने पिता और परिवार को जान का खतरा बताया है। 
विज्ञापन


घोड़े की टांग तोड़ने का है आरोप
बता दें कि विधायक गणेश जोशी और अन्य के खिलाफ नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने 14 मार्च को सपठित धारा 11 (ठ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश मित्तल ने कहा कि अदालत ने सशर्त जमानत याचिका मंजूर की है। आरोपी कभी किसी गवाह से संपर्क नहीं करेंगे। अपराध की विवेचना में सहयोग प्रदान करेंगे और किसी को धमकाएंगे नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed