{"_id":"56f290114f1c1bd442f14d24","slug":"mla-ganesh-joshi-s-daughter-said-family-in-danger","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक गणेश जोशी की बेटी ने बताया परिवार को जान खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक गणेश जोशी की बेटी ने बताया परिवार को जान खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
नेहा जोशी
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी विधायक गणेश जोशी की बेटी ने परिवार को जान का खतरा होने की बात कही है। नेहा ने घर पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था होने की मांग की है। बुधवार को नेहा ने मीडिया को अपना यह बयान दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विधानसभा प्रदर्शन के दौरान घोड़े की टांग तोड़ने के आरोपी मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी और भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद बोरा की जिला एवं सत्र न्यायालय ने जमानत याचिका मंजूर कर ली। अदालत ने उन्हें सशर्त रिहा करने के आदेश दिए। शाम छह बजे तक जमानत आदेश जेल पहुंचने के बाद विधायक जोशी और बोरा को रिहा कर दिया गया। पिता की रिहाई के बाद नेहा ने सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने पिता और परिवार को जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन
घोड़े की टांग तोड़ने का है आरोप
बता दें कि विधायक गणेश जोशी और अन्य के खिलाफ नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने 14 मार्च को सपठित धारा 11 (ठ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश मित्तल ने कहा कि अदालत ने सशर्त जमानत याचिका मंजूर की है। आरोपी कभी किसी गवाह से संपर्क नहीं करेंगे। अपराध की विवेचना में सहयोग प्रदान करेंगे और किसी को धमकाएंगे नहीं।