फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MLA came in protest against direct recruitment for the post of Principal Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: प्रधानाचार्य पद पर सीधी भर्ती के विरोध में आए विधायक, मुख्यमंत्री धामी के पास पहुंचा मामला

Tue, 27 Aug 2024 09:03 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 27 Aug 2024 09:03 AM IST
सार

शिक्षक संघ का कहना है कि 10 प्रतिशत शिक्षकों को लाभ पहुंचाने के लिए भर्ती की जा रही है। कहा कि सरकार ने यदि इस मसले पर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया तो इसके विरोध में आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
MLA came in protest against direct recruitment for the post of Principal Uttarakhand News in hindi
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में शिक्षक, प्रधानाचार्य के पद पर विभागीय सीधी भर्ती के विरोध में उतर आए हैं। राजकीय शिक्षक संघ का कहना है कि मात्र 10 प्रतिशत शिक्षकों को लाभ पहुंचाने के लिए भर्ती की जा रही है।कहा, प्रधानाचार्य का पद शतप्रतिशत पदोन्नति का पद है। 28 सितंबर को इस मसले पर बैठक बुलाई गई है, जिसमें भर्ती रद्द करने के लिए रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन


उधर, रुद्रप्रयाग से भाजपा विधायक भरत सिंह चौधरी भी शिक्षकों के समर्थन में हैं। उन्होंने मामले में शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर प्रधानाचार्य के पदों को पदोन्नति से भरने की मांग की है। राजकीय शिक्षक संघ प्रधानाचार्य के पदों को विभागीय सीधी भर्ती से भरने से नाराज है।
विज्ञापन


आंदोलन शुरू किया जाएगा
शिक्षकों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने इस मसले पर विधानसभा में एक सवाल के जवाब में कहा, शिक्षक संघ की सहमति के बाद प्रधानाचार्य के पद पर विभागीय सीधी भर्ती की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के मुताबिक, सरकार बताए कि प्रधानाचार्य के पद पर विभागीय सीधी भर्ती के लिए किस संगठन को विश्वास में लिया गया। कहा, संगठन इस भर्ती का शुरू से ही विरोध करता आ रहा है। सरकार ने यदि इस मसले पर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया तो इसके विरोध में आंदोलन शुरू किया जाएगा।

पदों को पदोन्नति से भरा जाए
उधर, रुद्रप्रयाग से भाजपा विधायक भरत सिंह चौधरी ने शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत को लिखे पत्र में कहा, राजकीय शिक्षक संघ प्रधानाचार्य के पद पर विभागीय सीधी भर्ती का विरोध कर रहा है। संघ का कहना है कि 90 प्रतिशत एलटी और प्रवक्ता संवर्ग के शिक्षकों को भर्ती परीक्षा में शामिल होने से वंचित किया जा रहा है।

विभागीय भर्ती परीक्षा को रद्द कराकर पहले की तरह शत प्रतिशत प्रधानाचार्य के पदों को पदोन्नति से भरा जाए। विधायक ने कहा, विभागीय सीधी भर्ती के निर्णय पर फिर से विचार करते हुए इन पदों को पदोन्नति से भरा जाए।

ये भी पढ़ें...मौलवी की घिनौनी हरकत: मदरसे में बच्चियों से छेड़छाड़, अश्लील वीडियो दिखाए...महिला आयोग की अध्यक्ष पहुंचीं

मुख्यमंत्री धामी के पास पहुंचा मामला

गंगोलीहाट पिथौरागढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शिक्षकों ने मांग पत्र सौंपा। राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्य हिमांशु मोहन ने कहा, 27,000 शिक्षकों में से कुछ शिक्षकों को लाभ देने के लिए यह भर्ती कराई जा रही है। सीएम को मांग से अवगत कराने पर उन्होंने जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, चमोली जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को मांगों से अवगत कराया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed