{"_id":"6135bf868ebc3e84795e2116","slug":"mission-admission-from-today-admission-starts-in-dehradun-degree-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन: देहरादून शहर के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन: देहरादून शहर के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश आज से शुरू
Mon, 06 Sep 2021 12:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:54 PM IST
सार
एमकेपी पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी हो चुकी है। जिन छात्राओं को पहली मेरिट सूची में नाम आया है उन्हें सोमवार से 11 सितंबर तक जरूरी प्रमाणपत्र और शुल्क जमाकर प्रवेश लेना है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून शहर के विभिन्न महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में आज (सोमवार) से प्रवेश शुरू हो गए हैं। वहीं, कुछ महाविद्यालयों में आवेदन फार्म की जांच का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
एमकेपी पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी हो चुकी है। जिन छात्राओं को पहली मेरिट सूची में नाम आया है उन्हें सोमवार से 11 सितंबर तक जरूरी प्रमाणपत्र और शुल्क जमाकर प्रवेश लेना है।
विज्ञापन
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेखा खरे ने बताया कि जिन श्रेणी में प्रवेश पूरे नहीं होंगे, उसके बाद दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। वहीं, श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) पीजी कॉलेज मेें स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीए बौड़ाई ने बताया कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सोमवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। जबकि डीएवी और डीबीएस पीजी कॉलेज में आवेदन पत्रों की जांच का कार्य चल रहा है। उधर, दून विश्वविद्यालय में भी स्नातक (बीए, बीएससी) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए गत शनिवार को पहली मेरिट सूची जारी की जा चुुकी है।
कुलपति डॉ. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.doonuniversity.ac.in पर भी अपलोड की गई है। छात्र-छात्राएं इस पर अपना नाम देखकर सोमवार से 11 सितंबर तक विश्वविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। जो छात्र-छात्राएं निर्धारित अवधि पर प्रवेश नहीं लेंगे, उनकी जगह दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी।