{"_id":"678fea639feea0cafc0c1444","slug":"missing-student-for-five-days-could-not-be-traced-dehradun-news-c-5-1-drn1030-600066-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पांच दिन से लापता छात्रा का नहीं चल सका पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पांच दिन से लापता छात्रा का नहीं चल सका पता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iस्कूटर से स्कूल जाने के लिए निकली थी 12वीं की छात्रा
I
Iघर से स्कूल के लिए निकली 12वीं की छात्रा का पांच दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। छात्रा को एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाला युवक अपने साथ ले गया है। पुलिस छानबीन करते हुए दिल्ली तक तो पहुंच गई, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है कि युवक का फोन बंद है लिहाजा उसकी लोकेशन का पता नहीं चल रहा है। पुलिस की एक टीम परिजनों के साथ दिल्ली और इसके आसपास में छात्रा की तलाश कर रही है। घटना 17 जनवरी की है। छात्रा सुबह के समय स्कूटर से स्कूल के लिए निकली थी। जब शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास और रिश्तेदारियों से भी पूछा गया, लकिन छात्रा को कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद वसंत विहार थाने में छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शुरुआती छानबीन में पता चला कि पेट्रोल पंप पर काम करने वाला युवक उसे अपने साथ ले गया है। आरोपी युवक मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। I