{"_id":"5d4dd5028ebc3e6cf722349f","slug":"misdemeanor-attempts-and-suicide-vikas-nagar-news-drn315895458","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के प्रयास और आत्महत्या को उकसाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के प्रयास और आत्महत्या को उकसाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
राजस्व पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एक अगस्त को चकराता तहसील क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिग ने पेड़ से फंदालगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में दो अगस्त को नाबालिग के पिता ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में नाबालिग के पिता ने कहा कि एक अगस्त को वह घर पर नहीं थे। शाम को जब वह घर पहुंचे तो पता चला कि उसकी पुत्री के साथ उसी के गांव के एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी युवक पूर्व में भी उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर चुका था। इससे परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। पीड़िता के पिता ने आरोपी के भाई पर भी उसे बचाने का आरोप लगाया।
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी। बीते बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया। तहसीलदार कुंवर सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी युवक को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।