फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Miscreants Theft in Atm near DIT College on mussoorie road

देहरादून: डीआईटी कॉलेज के पास एटीएम काटकर लाखों रुपये ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 29 Oct 2019 10:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Oct 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
Miscreants Theft in Atm near DIT College on mussoorie road
- फोटो : अमर उजाला

मसूरी रोड पर डीआईटी के पास बदमाश एटीएम काटकर कैश उड़ा ले गए। बदमाशों ने एटीएम में लगा एक सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। कैश कितना चोरी हुआ है इसका अभी बैंक की ओर से हिसाब नहीं दिया गया है, लेकिन पता लगा है कि दो दिन पहले एटीएम में 22 लाख रुपये भरे गए थे। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने पुलिस और एसओजी की टीमें गठित कर बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


राजपुर थाना क्षेत्र में मसूरी रोड पर डीआईटी इंस्टीट्यूट के समीप भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम है। सोमवार को दिन की शिफ्ट का गार्ड ड्यूटी पर पहुंचा और शटर खोला तो अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। एटीएम को काटा गया था और कैश भी गायब था। गार्ड ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी सीएमएस, सिक्योरिटी एजेंसी एफएसएस और बैंक के अधिकारी भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन


साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसएसपी अरुण मोहन जोशी, एसपी सिटी श्वेता चौबे, सीओ मसूरी अरविंद सिंह रावत, एसओ राजपुर अशोक राठौड़ और एसओजी व फील्ड यूनिट की टीमें मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस छानबीन में पता लगा कि दिवाली के दिन यानी रविवार को रात वाली शिफ्ट का गार्ड ड्यूटी पर नहीं आया था। जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। देर शाम एफएसएस कंपनी के प्रतिनिधि गौरव कुमार की ओर से राजपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ एटीएम में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। 


घटना के खुलासे के लिए टीमों को लगा दिया गया है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बैंक व संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी जिसको सुरक्षा के लिए हायर किया गया है, अगर उनके द्वारा सिक्योरिटी नार्म्स पूरे नहीं किए गए होंगे और कोताही बरती गई होगी तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-अरुण मोहन जोशी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed