फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Miscreants Kidnap Boy and throw into Ganga in khanpur

रुड़की: गांव में खेल रहे बच्चे का किया अपहरण, पीछा करने पर गंगा में फेंककर हुए फरार

Fri, 09 Nov 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 09 Nov 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
Miscreants Kidnap Boy and throw into Ganga in khanpur
बच्चे को गंगा में फेंका - फोटो : amarujala

रुड़की के खानपुर में दिवाली के दिन एक युवक ने कलसिया गांव से दस वर्षीय किशोर का अपहरण कर लिया। ग्रामीणों ने पीछा किया तो युवक ने बच्चे को गांव के सामने गंगा नदी में फेंक दिया। बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खानपुर थाना क्षेत्र के कलसिया गांव में बुधवार दोपहर 12.30 बजे बबलू का 10 वर्षीय पुत्र वंश बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार आकर बच्चे के पास रुका और वंश को अपने पास बुला लिया।

विज्ञापन

 

आरोप है कि इसके बाद वह वंश को बाइक पर बैठाकर भागने लगा। बच्चे के शोर मचाने पर कुछ ग्रामीण बाइक के पीछे दौड़ पड़े। इस दौरान बाइक सवार ने वंश को गंगा नदी में फेंक दिया और फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी दौरान वहां खेत में चारा काट रहे रहे किसान संजय ने बच्चे को डूबता देख नदी में छलांग लगा दी और उसे सकुशल बाहर निकाला। वंश के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसआई संतराम तोमर ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed