चेकिंग बैरियर पर बदमाशों ने दिन दहाड़े पुलिस पर झोंके फायर, विभाग में हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल में हल्दुआ बैरियर पर वाहन चेकिंग कर रहे पीरुमदारा चौकी पुलिस पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान चौकी इंचार्ज राहुल राठी बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने पीछा कर एक बदमाश को बाइक समेत पकड़ लिया है। जबकि अन्य बदमाशों की धरपकड़ के लिए हल्द्वानी व रामनगर की पुलिस की टीमें उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के कई इलाकों में दबिश देने के लिए दे रही हैं। बदमाश लूट के इरादे से आ रहे थे।
कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात पीरुमदारा चौकी प्रभारी राहुल राठी अन्य पुलिस कर्मियों के साथ हल्दुआ बैरियर पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।
इस दौरान रामनगर की ओर से आ रही एक बाइक पर सवार दो युवकों ने पुलिस को देख बाइक दौड़ा दी। पुलिस कर्मियों ने जब उनका पीछा किया तो उन्होंने दो तीन हवाई फायर किए।
यह देख गश्त में तैनात सिपाही विनीत चौहान ने अपनी निजी शिफ्ट कार से बदमाशों का पीछा किया। इस बीच बदमाशों के साथी की बिना नंबर की शिफ्ट गाड़ी भी आ गई। कार में मौजूद बदमाशों ने तीन चार हवाई फायर किए।
इस इरादे से आए थे बदमाश
पुलिस को नजदीक आता देख बदमाशों ने सिपाही की निजी कार पर निशाना साधते हुए फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस बीच एक गोली कार के फ्रंट शीशे को चीरती हुई अंदर घुस गई।
कार में बैठे पीरुमदारा चौकी प्रभारी राहुल राठी इस दौरान बाल-बाल बच गए। इस पर चौकी प्रभारी ने थोड़ी देर रुकने के बाद अन्य जगह पर वायरलेस से सूचना देकर घेराबंदी शुरू कराई।
इस दौरान एक बदमाश मय बाइक के रुद्रपुर के पास पकड़ा गया। राठौर ने बताया कि बाइक यूपी20एएम 8334 यामाहा एफजेड-एस सहित आरोपी करण थापर को पकड़ा गया है।
अन्य साथियों की तलाश के लिए टीमें बनाकर भेजी गई हैं। बदमाश लूट के इरादे से यहां आए थे। इससे पहले उन्होंने रुद्रपुर से होंडा सिटी लूटी थी। बरामद बाइक भी दिल्ली से चोरी की गई है।
इस मामले में पीरूमदारा चौकी प्रभारी राठी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसका वह शनिवार को खुलासा कर सकते हैं।
इस घटना के बाद शुक्रवार को एसडीएम परितोष वर्मा ने पीरूमदारा चौकी पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिस टीमें यूपी की कई जगहों पर दबिश दे रही है।