फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minors become Mobile robbers to fulfill expensive hobbies

महंगे शौक पूरा करने को नाबालिग बने मोबाइल लुटेरे, मुख्य आरोपी कर रहा एनडीए की तैयारी

Thu, 19 Dec 2019 02:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 19 Dec 2019 02:03 PM IST
सार

  • मामा ने भांजे और उसके दोस्त की मदद से देहरादून में लूटे छह मोबाइल
  • राजपुर पुलिस ने लूट में प्रयुक्त बाइक के साथ दबोचे तीनों आरोपी
  • मुख्य आरोपी कर रहा है एनडीए की तैयारी, आर्मी से जुड़े हैं दो नाबालिगों के परिजन

विज्ञापन
minors become Mobile robbers to fulfill expensive hobbies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

महंगे शौक पूरा करने की चाह में तीन नाबालिगाें ने अपराध की राह पकड़ ली। राजपुर क्षेत्र में ताबड़तोड़ मोबाइल लूटने वाले तीन नाबालिगों को पकड़कर उनके पास से छह मोबाइल बरामद किए गए हैं। मामा ने अपने भांजे और उसके दोस्त की मदद से यह घटनाएं अंजाम दी। आगरा का मुख्य आरोपी दून में रहकर एनडीए की तैयारी कर रहा है, जबकि दोनों नाबालिग सेना से जुड़े अपने परिवारों के साथ यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आरोपियों को बृहस्पतिवार सुबह बाल संरक्षण आयोग के सामने पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि राजपुर पुलिस ने कुछ ही घंटे में ही मोबाइल लुटेरों को पकड़कर घटना का पर्दाफाश कर दिया। मालसी निवासी मनोहर लाल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम को वह बाइक पर मोबाइल से बात करते हुए मैक्स अस्पताल से घर जा रहा था। इसी बीच पीछे से बाइक पर आए तीन किशोर उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। एसएसपी के आदेश पर थानाध्यक्ष राजपुर अशोक राठौड़ के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में लूट करने वालों की तस्वीर भी आ गई। पूछताछ में पता चला कि बाइक सवार काफी समय से यहां सक्रिय हैं। 
विज्ञापन


एसपी श्वेता चौबे ने बताया कि बुधवार शाम मसूरी रोड पर सादी वर्दी में तैनात पुलिस कर्मियाें ने हुलियों के आधार पर बाइक सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वह भाग खड़े हुए। बाद में पीछा कर उन्हें दबोचा गया। तलाशी में मोबाइल बरामद हुए तो इनकी उम्र की जानकारी जुटाई गई। इन तीनों की उम्र 18 वर्ष से कम थी। इनके पास से विभिन्न कंपनियाें के छह मोबाइल बरामद हुए।  बातचीत में इन्हाेंने कई घटनाएं करना स्वीकार किया है। उन्हाेंने बताया कि बरामद मोबाइलाें के बारे में पता लगाया जा रहा है कि इन्हें कहां से लूटा गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ओएलएक्स पर बेच देते थे लूट के मोबाइल

एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि तीनों आरोपियों को अच्छे मोबाइल रखने का भी शौक था। इनमें से एक को इंटरनेट के लिए डिवाइस खरीदने के लिए पैसाें की जरूरत थी। जो मोबाइल इन्हें पसंद नहीं आता था, उसे ओएलएक्स पर बेच देते थे। पहली मोबाइल लूट की रिपोर्ट न होने के कारण आरोपियाें के हौसले बढ़ते चले गए।   

आरोपियों में मामा-भांजे और दोस्त शामिल

राजपुर थाना प्रभारी अशोक राठौड़ ने बताया कि मुख्य आरोपी युवक मूल रूप से आगरा का रहने वाला है। फिलहाल वह देहरादून में रहकर एनडीए की तैयारी कर रहा था। आरोपी ने दून में फौजी भाई के साथ रहने वाले भांजे और उसके दोस्त को शामिल कर यह घटनाएं अंजाम दी थी। तीसरा किशोर मूल रूप से नोएडा का रहने वाला है। उसके पिता भी आर्मी में चौकीदार बताए गए हैं। दोनों नाबालिग कक्षा 11 में पढ़ाई कर रहे हैं। 

स्कूटी सवार युवकों ने मोबाइल छीना

रायपुर क्षेत्र में स्कूटी सवार दो युवकाें ने मोबाइल लूट लिया। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। आमवाला निवासी प्रमोद गैरोला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम को वह सब्जी लेने नालापानी मार्केट जा रहा था। इसी बीच सफेद रंग की स्कूटी पर पीछे से आए दो युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमराें का अवलोकन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कुछ इनपुट मिले है। जल्द ही आरोपियाें को पकड़ लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed