{"_id":"610c354e8ebc3e88c6625415","slug":"minor-raped-in-kampti-accused-arrested-mussoorie-news-drn386650766","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपटी के नैनबाग क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म , पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,पाँक्सो के तहत मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंपटी के नैनबाग क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म , पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,पाँक्सो के तहत मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपटी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज करा दिए हैं।
जानकारी के अनुसार कैंपटी थाने के नैनबाग क्षेत्र की एक 17 साल की नाबालिग के घर में अकेली थी। एक युवक नाबालिग को अकेली पाकर घर में घुस गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार घटना दो अगस्त की है। बताया गया कि घटना को दबाने के लिए नाबालिग के परिजनों पर दबाव बनाने की कोशिश भी की गई, लेकिन चार अगस्त की देर शाम परिजन कैंपटी थाना पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया। कैंपटी थानाध्यक्ष नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी रोहन को टिकरी से चार अगस्त की देर शाम गिरफ्तार किया।
बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट ने बताया कि मामला नैनबाग क्षेत्र का है, पीड़ित नाबालिग के परिजन थाना कैंपटी में शिकायत लेकर आए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तत्काल विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।