फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minor girl from sambhal caught by police in Haridwar

हरिद्वार में भीख मांगती मिली 12 साल की लापता बच्ची, आपबीती सुनाते ही रो पड़ी

Sun, 16 Jul 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर Updated Sun, 16 Jul 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
minor girl from sambhal caught by police in Haridwar
demo

ऑपरेशन स्माइल के दौरान पुल‌िस को संभल की लापता 12 साल की क‌िशोरी हर‌िद्वार में भीख मांगते हुए म‌िली। इस दौरान आपबीती सुनाते हुए वह रोने लगी। 

विज्ञापन


कलियर थाना पुलिस ने कलियर दरगाह क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान भीख मांग रही किशोरी को पकड़कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे संभल स्थित घर से एक बुढ़िया लेकर आई थी। प्रतिदिन वह उससे 200 रुपये लेती थी, लेकिन एक सप्ताह पहले वह कहीं चली गई हैं।
विज्ञापन


दरगाह क्षेत्र में शनिवार को थाना प्रभारी देवराज शर्मा और ऑपरेशन स्माइल की रीना रावत, कांस्टेबल रविंद्र राणा, अजित तोमर आदि ने चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान उन्हें एक 12 वर्षीय किशोरी घूमते मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी किशोरी को थाने लेकर आई। यहां पूछताछ में किशोरी ने अपना नाम नसीमजहाँ पुत्री रियाजुद्दीन निवासी चंदौसी, जिला संभल बताया। करीब डेढ़ माह से वह कलियर में भीख मांग रही है।
 

200 रुपये रोजाना लेती थी

minor girl from sambhal caught by police in Haridwar

किशोरी ने बताया कि चंदौसी की रहने वाली एक बुढ़िया अम्मा घूमने के बहाने उसे घर से लेकर आई थी। बुढ़िया ने पहले चंदौसी रेलवे स्टेशन पर 15 दिन तक उससे भीख मंगवाई, उसके बाद वह उसे कलियर लेकर चली आई।

कलियर में भीख मंगवाकर वह उससे 200 रुपये रोजाना लेती थी। इसके अलावा अम्मा को वह रोजाना लंगर से खाना लाकर देती थी, उसी खाने से वह भी खाती थी। बताया कि बुढ़िया अम्मा एक सप्ताह पहले उसे कलियर में छोड़कर कहीं चली गई हैं।

पुलिस ने किशोरी के परिजनों को थाने बुलाकर उनके सपुर्द कर दिया है। किशोरी के पिता रियाजुद्दीन ने बताया कि बेटी ढाई माह से गायब थी। इसकी चंदौसी के बनियाठेर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed