फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minor found dead in screening plant teenager gone to collect garbage on banks of Suswa river Doiwala Rishikesh

Rishikesh: स्क्रीनिंग प्लांट में मृत मिली नाबालिग; हंगामा...नदी किनारे कूड़ा बीनने गई थी किशोरी

Sun, 06 Jul 2025 02:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 06 Jul 2025 02:22 PM IST
सार

सुसवा नदी किनारे कूड़ा बीनने गई किशोरी स्क्रीनिंग प्लांट में मृत मिली। घटना के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया और बाद में डोईवाला चौक पर जाम लगाया।

विज्ञापन
Minor found dead in screening plant teenager gone to collect garbage on banks of Suswa river Doiwala Rishikesh
लोगों का हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सुसवा नदी किनारे बने स्क्रीनिंग प्लांट के कमरे में एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिली। बताया जा रहा है किशोरी अपनी अन्य सहेलियों के साथ यहां कूड़ा बीनने आई थी। उसे प्लांट कर्मचारियों ने कमरे में बंद कर दिया था। उसकी अन्य सहेलियां भाग गई थीं।

विज्ञापन


विज्ञापन

स्थानीय निवासियों व विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच, स्क्रीनिंग प्लांट को सीज किए जाने की मांग की। पहले कोतवाली का घेराव किया और बाद में डोईवाला चौक पर जाम लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक बस्ती की चार से पांच किशोरियां कुड़कावाला क्षेत्र में सुसवा नदी किनारे संचालित हो रहे स्क्रीनिंग प्लांट में कबाड़ बीनने गई थीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान यहां तैनात कर्मचारियों के डराने पर कुछ किशोरियां भाग गईं। जबकि एक को कर्मचारियों ने पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब स्क्रीनिंग प्लांट पर पहुंची तो वह कमरे में मृत अवस्था में मिली। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय निवासी व विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता जुलूस लेकर कोतवाली पहुंचे और यहां जमकर हंगामा किया।


ये भी पढ़ें...Dehradun : यात्रा लेखक ह्यूग गैंटजर को पद्मश्री से नवाजा गया, मसूरी में घर पर किया वृत्तांतकार का सम्मान

स्थानीय निवासियों ने मृत किशोरी के साथ गलत कार्य होने की आशंका जताई है। मामले की निष्पक्ष जांच व आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग के लिए स्थानीय लोगों ने कोतवाली परिसर में धरना-प्रदर्शन भी किया। वहीं सीओ संदीप सिंह नेगी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामले पर हर पहलू से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed