फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minister not mend Uttarakhand CM order

उत्तराखंड सीएम का फरमान, पहले ही दिन नहीं चढ़ा परवान, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 20 Feb 2020 01:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 20 Feb 2020 01:05 AM IST
सार

  • सीएम के सिवाय विधानसभा में एक भी मंत्री ने दर्ज नहीं कराई उपस्थिति 

विज्ञापन
minister not mend Uttarakhand CM order
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा में बुधवार को एक भी मंत्री की उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी मंत्रियों को फरमान जारी किया था कि वे प्रत्येक बुधवार और बृहस्पतिवार को विधानसभा में बैठेंगे, लेकिन पहले ही दिन सीएम के फरमान पर अमल नहीं हो पाया।

विज्ञापन


दोपहर बाद केवल मुख्यमंत्री ने ही विधानसभा पहुंचकर कामकाज निपटाया और लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को बुधवार और बृहस्पतिवार को विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में बैठने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में गत 17 फरवरी को सचिव मुख्यमंत्री अमित सिंह नेगी की ओर से मंत्रियों को एक पत्र भी जारी किया था।
विज्ञापन


पत्र में मुख्यमंत्री के स्वयं विधानसभा स्थित कार्यालय में बैठने का उल्लेख किया था। लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश जारी होने के बाद पहले ही बुधवार को विधानसभा में एक भी मंत्री नहीं बैठा। लिहाजा विधानमंडल भवन में सन्नाटा पसरा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



   

लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए

दोपहर बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विधानमंडल भवन पहुंचने पर यह सन्नाटा टूटा। मुख्यमंत्री अपने कार्यालय कक्ष में बैठे। उनके पहुंचने से पहले बड़ी संख्या में लोग भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए। उधर, उन फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा जो इस आस में विधानसभा पहुंचे थे कि वे मंत्रियों से मुलाकात कर सकेंगे।

कोई मंत्री दिल्ली तो कोई अपने क्षेत्र में

विधानसभा में जब मंत्रियों की अनुपस्थिति के बारे में पूछा तो किसी मंत्री के बारे में बताया कि वे दिल्ली में हैं तो किसी ने कहा कि चुनाव क्षेत्र में हैं। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बुधवार को दिल्ली में थे। वे सरकार की ओर सेे वेलनेस समिट में हिस्सा ले रहे हैं। बताया गया कि कई मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के यहां विवाह समारोह में शिरकत करने गए थे।

इनमें से कुछ मंत्री अभी तक नहीं लौटे हैं। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धनसिंह रावत आज अपने चुनाव क्षेत्र में थे। उनके स्टाफ ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम तक लौटेंगे। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के बारे में भी सूचना दी गई कि वे दिल्ली में हैं। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य के स्टाफ ने बताया कि वे बरेली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed