फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minister dinesh dhanai offer resignation to CM harish rawat.

उत्तराखंड: भड़के मंत्री, 'नहीं चाहिए ऐसा विभाग जहां कागजों पर होते हैं काम'

Sat, 10 Sep 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 10 Sep 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
minister dinesh dhanai offer resignation to CM harish rawat.
दिनेश धनै - फोटो : file photo

कभी राज्यसभा के टिकट तो कभी मनचाहे अफसरों की तैनाती के नाम पर नाराज होने वाले कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै शुक्रवार को फिर बिफरे नजर आए। ताजा नाराजगी की वजह टिहरी में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना में हो रही देरी है। शुक्रवार को धनै ने बीजापुर हाउस में मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने यहां तक कह डाला कि उन्हें ऐसा विभाग नहीं चाहिए जहां कागजों पर काम होता है।

विज्ञापन


समर्थन के बदले अक्सर सरकार पर दबाव बनाकर अपनी मांगें पूरी करवाने में चर्चित रहे दिनेश धनै पूर्व में तमाम बार अपने इस अंदाज के लिए सुर्खियों में रहे हैं। शुक्रवार को वे बीजापुर हाउस में मुख्यमंत्री से मिले।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, वे टिहरी में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना में देरी को लेकर भड़के हुए थे। गौरतलब है कि कॉलेज का पूरा स्ट्रक्चर खड़ा है और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता न होने के चलते कॉलेज शुरू नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले धनै, सीएम वापस ले लें चिकित्सा शिक्षा का प्रभार

minister dinesh dhanai offer resignation to CM harish rawat.
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

हालांकि कॉलेज के लिए आवश्यक उपकरण व अन्य जरूरत के सामान के खरीद की फाइल वित्त विभाग को जा चुकी है। धनै ने मुख्यमंत्री से दो टूक कहा कि अफसर जानबूझकर इन कार्यों को लटकाए हुए हैं।

वे अपने चहेते ठेकेदारों से ही सारा काम करवाना चाहते हैं। धनै ने यहां तक कह दिया कि उनसे चिकित्सा शिक्षा का प्रभार ले लिया जाए। बाद में मुख्यमंत्री ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव की जमकर क्लास ली। यह भी कहा कि अगले सप्ताह तक सारे इंतजाम कर लिए जाएं।

धनै की नाराजगी पूरी तरह जायज: सीएम

minister dinesh dhanai offer resignation to CM harish rawat.
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
दिनेश धनै की नाराजगी मुझे पूरी तरह जायज लगी। टिहरी में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना में अनावश्यक देरी हो रही है। मैंने चिकित्सा शिक्षा सचिव से बात करके उन्हें जल्द से जल्द सारे इंतजाम पूरे करने के लिए कहा है।
- हरीश रावत, मुख्यमंत्री 

इस संबंध में जब दिनेश धनै से पक्ष लेने की कोशिश की गई तो बार-बार संपर्क करने के बावजूद उनसे बात नहीं हो पाई। जब भी उनसे बात होगी उनका पक्ष हूबहू प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed