{"_id":"5bb43592867a557fe1122aa0","slug":"mining-mafia-want-to-crush-forest-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में पकड़ा गया वाहन तो माफिया ने किया वन दरोगा को कुचलने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में पकड़ा गया वाहन तो माफिया ने किया वन दरोगा को कुचलने का प्रयास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Updated Wed, 03 Oct 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
mining
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन में पकड़े गए वाहन को खनन माफिया रेंज कार्यालय से जबरन लेकर फरार हो गए। जब वन दरोगा ने रोकने का प्रयास किया तो मापिया ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया।
विज्ञापन
वन दरोगा मुंशीराम प्रजापति के अनुसार उन्होंने मंगलवार की सुबह नौ बजे अवैध खनिज से भरे टाटा मैजिक (छोटा हाथी) यूके-09सीए-0272 को पकड़कर रेंज कार्यालय में खड़ा किया था। करीब दस बजे वाहन स्वामी अपने चालक और दो साथियों के साथ आया। वह वाहन को ले जाने लगा, तभी आवास से बाहर निकलकर वन दरोगा गेट को बंद करने के लिए दौड़े।
विज्ञापन
इस पर आरोपियों ने वाहन की रफ्तार तेज कर उन्हें कुचलने का प्रयास किया। लेकिन, वन दरोगा प्रजापति ने किसी तरह खुद को बचा लिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन