फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   millions contract in hundred rupee stamp

'सौ रुपए' में दिया करोड़ों का ठेका

Tue, 17 Sep 2013 08:22 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 Sep 2013 08:22 AM IST
विज्ञापन
millions contract in hundred rupee stamp

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी शहरी निकाय कुल राशि का दो प्रतिशत स्टांप वसूलने के बजाय मात्र सौ रुपए के स्टांप पर करोड़ों के ठेके दे रहे हैं। सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मामला खुलने पर तत्काल राशि का दो प्रतिशत स्टांप शुल्क लेने का आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें, दो महीने में ही तैयार हुई कॉलेज की इमारत
विज्ञापन


आरटीआई मिशन की ओर से मांगी गई सूचना में यह बात सामने आई की शहरी निकाय ठेकों के मामले में खुद ही अपना नुकसान कर रहा है। शहरी विकास निदेशालय से कई बिंदुओं पर मांगी गई सूचना जब मिशन को नहीं मिली तो उसने सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, डिस्कवरी चैनल पर दिखेगी केदारनाथ की तबाही

सुनवाई के दौरान सूचना आयुक्त अनिल शर्मा ने पाया कि निबंधक विभाग की ओर से 2012 जुलाई माह में ही आदेश जारी कर दिया गया था। इसमें सौ रुपए के स्टांप के बजाय कुल राशि के दो प्रतिशत का स्टांप शुल्क वसूलने के निर्देश दिए गए थे। इस पर शहरी विकास निदेशालय ने अपना पक्ष रखा कि यह पत्र उन्हें मिला ही नहीं।

पढ़ें, खाद्य सुरक्षा योजना के लिए बनने लगे राशन कार्ड

बहरहाल, मिशन की आरटीआई के बाद निदेशालय की ओर से सभी निकायों को दो फीसदी शुल्क वसूली का आदेश भेज दिया गया है।

मिशन का कहना है कि नैनीताल में शहरी निकाय ने वाहन पार्किंग का एक करोड़ और टोल बैरियर का दो करोड़ का ठेका 100 रुपए केस्टांप पेपर पर ही दे दिया। आयुक्त ने इस मामले को मुख्य सचिव के संज्ञान में लाने का भी निर्देश दिया है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed